सब्सक्राइब करें

Twitter New Feature: ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर, अब टिकटॉक की तरह बना सकेंगे वीडियो, जानिए कैसे करेगा काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 10 Jan 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
twiiter will launch new feature like instagram reels and TikTok know about it
ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : Twitter

यूजर्स के बीच लोकप्रिय बने रहने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर आए दिन नए-नए फीचर्स अपडेट करता रहता है। अब खबर है कि यूजर्स के अनुभव को और मजेदार बनाने के लिए ट्विटर अपने ऐप पर एक ऐसा फीचर जोड़ रहा है, जिसके इस्तेमाल से यूजर्स फोटो और वीडियो के जरिए ट्वीट पर रिएक्ट कर सकेंगे। ये फीचर हूबहू टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स की ही तरह वीडियो और फोटोज दिखाएगा। इस फीचर का नाम होगा 'कोट ट्वीट विद रिएक्शन' और ये रीट्वीट मेन्यू में उपलब्ध होगा। रीट्वीट मेन्यू में जाने पर ये टैब आपको दिखाई देगा और इसपर क्लीक करके आप किसी ऐसे ट्वीट पर रिएक्ट कर सकेंगे, जिसमें इमेज या वीडियो का मूल ट्वीट एम्बेड किया गया हो। फिलहाल ट्विटर ने इस नए एक्सप्लोर टैब फीचर को पिछले साल दिसंबर महीने में कुछ देशों में रोलआउट किया है। आइए जानते हैं इस नए फीचर के बारे में सबकुछ...  

Trending Videos
twiiter will launch new feature like instagram reels and TikTok know about it
ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : Pixabay
  • आसान शब्दों में समझें तो, इंस्टाग्राम रील और टिकटॉक की नकल करते हुए ट्विटर ने कोट ट्वीट विद रिएक्शन नाम के एक नए टूल का परीक्षण किया है, जहां यूजर्स टेक्स्ट में जवाब देने के बजाय एक फोटो या वीडियो में एक ट्वीट कॉपी एम्बेड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
twiiter will launch new feature like instagram reels and TikTok know about it
ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : iStock
  • इस बात की जानकारी खुद ट्विटर ने दी है। फिलहाल आईओएस पर इस फीचर का टेस्ट किया जा रहा है। 

     
twiiter will launch new feature like instagram reels and TikTok know about it
ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : twitter/@RakeshN_13
  • नए फीचर के लाइव होते ही यूजर्स अपनी डिवाइस लाइब्रेरी से एम्बेड किए गए किसी ट्वीट के साथ एक फोटो, वीडियो जोड़ सकते हैं, या रील्स की तरह एक वीडियो बना सकते हैं।
विज्ञापन
twiiter will launch new feature like instagram reels and TikTok know about it
ट्विटर ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : twitter/@immdazahar
  • पिछले साल ट्विटर ने फ्लीट्स नाम का एक फीचर अपडेट किया था। ये इंस्टाग्राम स्टोरीज जैसा हुआ करता था, जिसमें यूजर्स फोटो या वीडियो को लेकर फ्लीट्स कर सकता था और ये फ्लीट्स इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह 24 घंटे बाद गायब हो जाते था। हालांकि ट्विटर ने इस फीचर के लॉन्च होने के कुछ महीने बाद बंद दिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed