सब्सक्राइब करें

EV Safety Alert: इलेक्ट्रिक स्कूटर को सफर के तुरंत बाद प्लग में लगाना क्यों खतरनाक? यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 07 Jun 2026 03:25 PM IST
सार

EV Charging Safety Tips Summer: गर्मी में इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्लास्ट होने की कई खबरें आने लगती है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक बड़ा कारण सफर के तुरंत बाद स्कूटर को चार्ज में लगाना है। आइए इस लेख में समझते हैं।

विज्ञापन
EV Safety Alert: Why charging your electric scooter right after riding in the sun is dangerous
इलेक्ट्रिक स्कूटी ब्लास्ट होने के कारण - फोटो : AI

Electric Scooter Battery Blast Causes: गर्मियों के मौसम में इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करते समय कुछ सुरक्षा नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग स्कूटर को कड़ी धूप में चलाकर घर लौटते ही तुरंत चार्जिंग पर लगा देते हैं, जो कि बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। धूप और लगातार चलने की वजह से स्कूटर की लिथियम-आयन बैटरी पहले से ही बहुत गर्म होती है।



ऐसे में तुरंत बिजली का करंट मिलने से उसका तापमान खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाता है, जिससे बैटरी ब्लास्ट होने या स्कूटर में आग लगने का गंभीर जोखिम बढ़ जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

EV Safety Alert: Why charging your electric scooter right after riding in the sun is dangerous
इलेक्ट्रिक स्कूटी - फोटो : Adobe Stock

थर्मल रनअवे और ब्लास्ट का खतरा

  • तेज धूप में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने की वजह से उसकी बैटरी पहले से ही काफी गर्म हो जाती है।
  • इस गर्म हालत में तुरंत चार्जर लगाने से बैटरी का तापमान खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाता है।
  • इससे बैटरी के अंदर के सेल पिघलने लगते हैं और उसमें भयंकर ब्लास्ट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
EV Safety Alert: Why charging your electric scooter right after riding in the sun is dangerous
इलेक्ट्रिक स्कूटी - फोटो : Adobe Stock
बैटरी की लाइफ हो जाती है आधी
  • बहुत ज्यादा गर्मी में स्कूटर को चार्जिंग पर लगाने से उसकी बैटरी पर भारी दबाव पड़ता है।
  • इससे बैटरी के अंदरूनी सेल्स धीरे-धीरे खराब (डैमेज) होने लगते हैं।
  • नतीजा यह होता है कि आपके महंगे स्कूटर की बैटरी लाइफ और उसका माइलेज समय से पहले ही आधा हो जाता है।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
EV Safety Alert: Why charging your electric scooter right after riding in the sun is dangerous
इलेक्ट्रिक स्कूटी - फोटो : Adobe Stock

स्कूटर को ठंडा करने का सही नियम

  • धूप से आने के बाद स्कूटर को कम से कम 30 से 45 मिनट तक किसी छायादार या ठंडी जगह पर खड़ा रहने दें।
  • इस दौरान बैटरी को पूरी तरह से ठंडा होने और उसका तापमान सामान्य (कूल) होने का इंतजार करें।
  • जब बैटरी का तापमान पूरी तरह नॉर्मल हो जाए, उसके बाद ही चार्जर का प्लग ऑन करें।
विज्ञापन
EV Safety Alert: Why charging your electric scooter right after riding in the sun is dangerous
इलेक्ट्रिक स्कूटी - फोटो : Adobe Stock
चार्जिंग के समय इन बातों का रखें ध्यान
  • स्कूटर को कभी भी सीधी धूप में या किसी बंद और गर्म कमरे के अंदर चार्ज न करें।
  • चार्जिंग के लिए हमेशा कंपनी के असली (ओरिजिनल) चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
  • रातभर चार्जर ऑन छोड़कर ओवरचार्जिंग करने की गलती कभी भी न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed