इन दिनों देशभर में गैस की किल्लत होने की वजह से बहुत से लोगों को बुकिंग करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो गैस बुकिंग न होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक बड़ा कारण केवाईसी न होना भी है। ऐसे में, अगर आपको भी ई-केवाईसी न होने की वजह से गैस बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो आप घर बैठे भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
{"_id":"69e49bc0557c2a2c970b2eb5","slug":"gas-kyc-via-face-authentication-step-by-step-guide-to-complete-your-kyc-online-in-hindi-2026-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Face Authentication: क्या घर बैठे भी कर सकते हैं गैस कनेक्शन की केवाईसी, जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Face Authentication: क्या घर बैठे भी कर सकते हैं गैस कनेक्शन की केवाईसी, जानें पूरी प्रक्रिया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:39 PM IST
सार
Face Authentication Process: अगर आपको केवाईसी न होने की वजह से गैस बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
घर बैठे कर सकते हैं गैस कनेक्शन की केवाईसी
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
घर बैठे कर सकते हैं गैस कनेक्शन की केवाईसी
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन केवाईसी के लिए जरूरी चीजें
- सबसे पहले आपके पास अपना 12 अंकों का आधार नंबर तैयार होना चाहिए।
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए, जिस पर ओटीपी (OTP) आएगा।
- अच्छी क्वालिटी के कैमरे वाला फोन और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे कर सकते हैं गैस कनेक्शन की केवाईसी
- फोटो : Adobe Stock
फेस ऑथेंटिकेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से 'Aadhaar FaceRD' ऐप और अपनी गैस कंपनी का ऐप (जैसे IndianOil ONE, HelloBPCL, HP PAY) इंस्टॉल करें।
- गैस कंपनी के एप पर अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें और 'Re-KYC' विकल्प पर जाएं।
- कैमरा खुलने पर अपना चेहरा सीधा रखें और पलकें झपकाएं, एप ऑटोमेटिक से आपके चेहरे को आधार डाटा से मिलान कर लेगा।
घर बैठे कर सकते हैं गैस कनेक्शन की केवाईसी
- फोटो : Adobe Stock
इस तकनीक के मुख्य फायदे क्या हैं?
- घर के किसी भी कोने से मात्र 2 मिनट में केवाईसी पूरी की जा सकती है।
- बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होने से कोई दूसरा व्यक्ति आपकी सब्सिडी नहीं ले सकता है।
- बुजुर्गों या बीमार लोगों को अब एजेंसी तक जाने की शारीरिक थकान नहीं झेलनी होगी।
विज्ञापन
घर बैठे कर सकते हैं गैस कनेक्शन की केवाईसी
- फोटो : ANI
अगर ऑनलाइन प्रक्रिया न हो तो क्या करें?
- अगर एप काम नहीं कर रहा है, या आपको ई-केवाईसी करने में परेशान हो रही है तो आप गैस एजेंसी जाकर भी केवाईसी करा सकते हैं।
- अपने साथ आधार कार्ड और गैस कंज्यूमर डायरी (पासबुक) की फोटोकॉपी जरूर ले जाएं।
- किसी भी तकनीकी समस्या के लिए अपनी गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर मदद ले सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X