सब्सक्राइब करें

Cooking Tips: ढीली हो गई है कुकर की रबर? इन उपायों से दूर होगी आपकी समस्या

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 20 Mar 2026 08:23 PM IST
सार

Pressure Cooker Safety Tips : कई बार लोग कुकर का इस्तेमाल करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुकर की रबर टाइट रखने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
How to Fix Loose Pressure Cooker Gasket at Home: 3 Simple Kitchen Hacks know in hindi
प्रेशर कुकर - फोटो : Adobe Stock

Pressure Cooker Safety Tips: प्रेशर कुकर आज के समय में भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वैसे तो कुकर में खाना बनाना लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होता है, मगर अक्सर खाना बनाते समय लोगों को कई तरह समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें से एक प्रमुख समस्या है कुकर की रबर का ढीला होना। जब कुकर की रबर ढीली हो जाती है, तो कुकर के अंदर दबाव ठीक से नहीं बन पाता, जिससे न सिर्फ खाना देर से पकता है, बल्कि भाप निकलने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।



अक्सर लोग रबर ढीली होते ही उसे फेंककर नई खरीदने की सोचते हैं, लेकिन कुछ स्मार्ट और आसान किचन हैक्स के जरिए आप पुरानी रबर को दोबारा टाइट और काम के लायक बना सकते हैं। आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में, जहां हम 'जीरो वेस्ट' और बचत पर जोर देते हैं, वहां ये छोटे नुस्खे न सिर्फ आपके पैसे बचाते हैं, बल्कि ऐन वक्त पर होने वाली परेशानी को भी दूर करते हैं। रबर का ढीला होना नेचुरल है क्योंकि लगातार गर्मी के संपर्क में रहने से रबर के कण फैल जाते हैं, लेकिन आप इसे वापस ठीक कर सकते हैं। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
How to Fix Loose Pressure Cooker Gasket at Home: 3 Simple Kitchen Hacks know in hindi
प्रेशर कुकर - फोटो : Adobe Stock
ठंडे पानी और बर्फ का जादुई इस्तेमाल

 
  • अगर कुकर की रबर ढीली होकर ढक्कन से बाहर निकल रही है, तो उसे निकालें और 10-15 मिनट के लिए बर्फ वाले ठंडे पानी में डुबोकर रख दें।
  • कम तापमान के संपर्क में आते ही रबर के कण सिकुड़ने लगते हैं, जिससे वह वापस अपने असली आकार में आ जाती है।
  • पानी से निकालने के बाद इसे तुरंत पोंछकर ढक्कन में लगाएं। यह तरीका तुरंत खाना बनाने की स्थिति में सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Fix Loose Pressure Cooker Gasket at Home: 3 Simple Kitchen Hacks know in hindi
Fridge - फोटो : AdobeStock
रबर को दोबारा कैसे टाइट करें?
  • अगर ठंडा पानी काम न करे, तो रबर को धोकर आधे घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
  • फ्रीजर की अत्यधिक ठंड रबर को सख्त और टाइट बना देती है। आधे घंटे बाद जब आप इसे निकालकर कुकर के ढक्कन पर लगाएंगे, तो यह पूरी तरह फिट हो जाएगी।
  • ध्यान रहे कि इसे फ्रीजर से निकालने के तुरंत बाद ही इस्तेमाल करें, ताकि यह गर्मी के संपर्क में आने से पहले अपनी पकड़ बना ले।


 
How to Fix Loose Pressure Cooker Gasket at Home: 3 Simple Kitchen Hacks know in hindi
प्रेशर कुकर - फोटो : Adobe Stock
तेल की मालिश और आटे का देसी जुगाड़
  • कभी-कभी रबर सूखने के कारण भी ढीली महसूस होती है। ऐसे में रबर के चारों तरफ थोड़ा सा कुकिंग ऑयल या घी लगाएं।
  • यह रबर को लचीला बनाता है और ढक्कन के साथ एक एयरटाइट सील बनाने में मदद करता है।
  • अगर रबर बहुत ज्यादा ढीली है और कोई उपाय काम न आए, तो ढक्कन के किनारों पर थोड़ा सा गुंथा हुआ आटा लगाएं। यह एक आपातकालीन तरीका है जो भाप को बाहर निकलने से रोक देगा और आपका खाना समय पर पक जाएगा।

 
विज्ञापन
How to Fix Loose Pressure Cooker Gasket at Home: 3 Simple Kitchen Hacks know in hindi
प्रेशर कुकर - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा और रखरखाव के नियम
  • कुकर की रबर को लंबे समय तक चलाने के लिए हर इस्तेमाल के बाद उसे अच्छी तरह धोएं और तेल की चिकनाई को जमने न दें।
  • अगर रबर में दरारें दिखने लगें या वह बार-बार ढीली हो रही हो, तो सुरक्षा के लिहाज से उसे बदल देना ही बेहतर है।
  • आज के समय में मिलने वाले सिलिकॉन गैसकेट पारंपरिक रबर के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed