फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plants: क्या पेड़ पौधों से हो सकती है बातचीत? वैज्ञानिकों की नई खोज में हुआ चौकाने वाला खुलासा

Wed, 26 Apr 2023 01:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
Israeli Scientist Recorded Sound of Plants and found that plants Can Talk
Israeli Scientist Recorded Sound of Plants - फोटो : Istock

विज्ञान के क्षेत्र में ज्यों ज्यों विकास हो रहा है। त्यों त्यों प्राकृति से जुड़े ऐसे रहस्य सामने निकलकर आ रहे हैं, जिन पर कभी यकीन करना मुश्किल था। सालों पहले जब नोबेल पुरुस्कार विजेता और महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने पेड़-पौधों में जीवन होने की बात कही थी। उस दौरान ये नई धारा के वैज्ञानिकों के लिए एक अबूझ पहेली थी। हालांकि, जब इसे वैज्ञानिक ढंग से प्रमाणित किया गया, तो समस्त विज्ञान परंपरा ने इस महान खोज की स्वीकृति दी। जगदीश चंद्र बोस वो पहले वैज्ञानिक थे, जिन्होंने इस बारे में बताया कि पौधों में जीवन होता है। वे प्रतिक्रिया देते हैं और अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। इसी कड़ी में इस्रराइल के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में एक खास बात के बारे में पता लगाया है। शोध में इस टीम ने खुशी और दर्द में पेड़ पौधों से निकलने वाली आवाजों को सुनने में सफलता पाई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Israeli Scientist Recorded Sound of Plants and found that plants Can Talk
Israeli Scientist Recorded Sound of Plants - फोटो : Istock

इस्राइली टीम द्वारा की गई यह खोज उस बात को सच साबित करती है, जब 105 साल पहले जगदीश चंद्र बोस ने वनस्पतियों में संवेदना होने की बात कही थी। इस शोध को मशहूर पत्रिका सेल में प्रकाशित किया गया है। 

Israeli Scientist Recorded Sound of Plants and found that plants Can Talk
Israeli Scientist Recorded Sound of Plants - फोटो : Istock

शोध के दौरान तम्बाकू और टमाटर के पौधों के पास एक खास तरह का अल्ट्रासोनिक यंत्र रखा गया। इसके बाद शोध में इस बात का पता चला कि पौधे जब पानी के अभाव में क्षतिग्रस्त होते हैं। उस दौरान एक घंटे में 20 से 100 किलो हर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी पर आवाज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Israeli Scientist Recorded Sound of Plants and found that plants Can Talk
Israeli Scientist Recorded Sound of Plants - फोटो : Istock

इन आवाजों को मनुष्य नहीं सुन सकता है। हालांकि, जानवर और आसपास के दूसरे पौधे इसे सुन सकते हैं। इसी के आधार पर जानवर यह तय करते हैं कि कौन से पौधों के पास अंडे देना सही है और कौन से पर नहीं। इन पौधों के आवाज की रिकॉर्डिंग एक साउंड प्रूफ चैंबर में की गई। 

विज्ञापन
Israeli Scientist Recorded Sound of Plants and found that plants Can Talk
Israeli Scientist Recorded Sound of Plants - फोटो : Istock

खुशी और दर्द में पौधों से आने वाली ध्वनि का यह शोध नया है। सबसे खास बात यह है कि अगर इन पौधों के साउंड पैटर्न को समझने में सफलता मिल जाती है। इस स्थिति में इन पौधों से संवाद भी किया जा सकेगा। इस शोध का बहुत बड़ा उपयोग आने वाले समय में होने वाला है। इससे यह पता चल सकेगा कि किसानों को कौन से पौधों को कब पानी देना है और कब नहीं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed