सब्सक्राइब करें

Duplicate DL: खो गया है ड्राइविंग लाइसेंस? बिना आरटीओ के चक्कर काटे ऐसे बनवाएं डुप्लिकेट डीएल

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 14 Jun 2026 11:39 AM IST
सार

Apply Duplicate Driving Licence Online: अक्सर ये देखने को मिलता है कि ड्राइविंग लाइसेंस खोने के बाद लोग परेशान होते हैं। बता दें कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 5 हजार तक का जुर्माना लग सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Lost Your Driving Licence? How to Apply for a Duplicate DL Online Without Visiting RTO
डुप्लिकेट डीएल बनवाने का तरीका - फोटो : AI

RTO Duplicate License Process: सड़क पर वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सबसे महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज होता है। मगर कई बार लापरवाही की वजह से कीमती दस्तावेज खो जाता है, या किन्हीं कारणों से फट जाता है या खराब हो जाता है। ऐसे में बहुत से लोग आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं या दलालों के चंगुल में फंसने के डर से परेशान होने लगते हैं।



मगर अब आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भारत सरकार के 'परिवहन सेवा' पोर्टल की मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन ही डुप्लिकेट डीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया समझते हैं ।

Lost Your Driving Licence? How to Apply for a Duplicate DL Online Without Visiting RTO
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन आवेदन करने का पहला चरण

  • सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (parivahan.gov.in) को अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर खोलें।
  • होमपेज पर दिए गए 'Online Services' विकल्प में जाकर 'Driving Licence Related Services' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने राज्यों की लिस्ट आएगी, जहां आपको अपने राज्य का नाम सिलेक्ट करना होगा।
Lost Your Driving Licence? How to Apply for a Duplicate DL Online Without Visiting RTO
indian_driver_showing_driving_licence_to_police - फोटो : AI

डुप्लिकेट डीएल की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • नए पेज पर दिख रहे 'Apply for Duplicate DL' वाले विकल्प को ध्यान से चुनें।
  • यहां अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और अपनी जन्मतिथि सही-सही भरें और आगे बढ़ें।
  • स्क्रीन पर आपकी पूरी जानकारी दिखाई देगी, इसे अच्छी तरह चेक करने के बाद 'कंफर्म' बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lost Your Driving Licence? How to Apply for a Duplicate DL Online Without Visiting RTO
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : Adobe Stock

जरूरी दस्तावेज और फीस का भुगतान

  • आपको एक छोटा सा फॉर्म भरना होगा, जिसमें लाइसेंस दोबारा बनवाने की वजह (जैसे- खो जाना या डैमेज होना) चुननी होगी।
  • अगर लाइसेंस चोरी हुआ है, तो पुलिस में दर्ज कराई गई ऑनलाइन एफआईआर की कॉपी अपलोड करना जरूरी होता है।
  • आखिरी चरण में तय की गई सरकारी फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और रसीद डाउनलोड कर लें।
  • ये भुगतान आप नेट बैंकिंग या यूपीआई आप किसी भी माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Lost Your Driving Licence? How to Apply for a Duplicate DL Online Without Visiting RTO
घर बैठे कैसे मिलेगा नया लाइसेंस? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
घर बैठे कैसे मिलेगा नया लाइसेंस?
  • फीस जमा होने के बाद आपका आवेदन सीधे संबंधित आरटीओ के पास वेरिफिकेशन के लिए चला जाता है।
  • आप अपनी रसीद पर दिए गए एप्लीकेशन नंबर की मदद से वेबसाइट पर कभी भी अपने डीएल का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • कागजी कार्रवाई पूरी होते ही आरटीओ आपके रजिस्टर्ड पते पर नया डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस डाक द्वारा भेज देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed