सब्सक्राइब करें

Trump Tariff: लागू होने वाला है भारत पर अमेरिका का टैरिफ, जानें कैसा है ये टैक्स

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 03:32 PM IST
सार

US India Tariff Issue: ट्रंप के टैरिफ लगाए जाने के बाद कई लोगों का सवाल है कि आखिर ये टैरिफ क्या होता है? आज इस खबर के जरिेए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
US India Tariff Issue Know What Is Tarrif Kise Kahate Hain
What Is Tariff - फोटो : Amar Ujala

US India Tariff Issue: ट्रंप प्रशासन ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर कुल 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की बात कही थी। ये नए शुल्क 27 अगस्त को रात 12:01 मिनट से लागू हो जाएंगे। अगस्त महीने की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीदने का हवाला देते हुए 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाना केवल एक व्यापारिक निर्णय तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक फाइनेंशियल अटैक है, जो सीधे तौर पर भारतीय बाजार और कंपनियों पर असर डालेगा।



चुनावी कैंपेन के समय से ही ट्रंप यह कहते आ रहे थे कि भारत अमेरिका के सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाता है। इसके अलावा उनका यह भी कहना था कि अमेरिकी कंपनियों को भारत में सामान बेचने पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं इसके अलावा बीते वर्षों में भारत का रूस से बड़े पैमाने पर तेल का खरीदना भी अमेरिका को पसंद नहीं आ रहा है। इन्हीं सब कारणों का हवाला देते हुए अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है।  

Trending Videos
US India Tariff Issue Know What Is Tarrif Kise Kahate Hain
भारत पर ट्रंप की टैरिफ नीति का असर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक

भारत पर क्या होगा असर?

  • टैरिफ लागू होने के बाद भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर (खासकर जो अमेरिका में अपने सामानों को निर्यात करता है) के ऊपर एक बड़ा झटका लगेगा।
  • अब भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिका का बाजार पहले की तुलना में और ज्यादा महंगा हो जाएगा।
  • इस कारण भारतीय वस्तुओं की मांग अमेरिका में गिर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
US India Tariff Issue Know What Is Tarrif Kise Kahate Hain
भारत पर ट्रंप की टैरिफ नीति का असर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक

इसका एक बड़ा असर देश में लाखों लोगों के रोजगार पर भी देखने को मिलेगा। ट्रंप के टैरिफ लगाए जाने के बाद कई लोगों का सवाल है कि आखिर ये टैरिफ क्या होता है? आज इस खबर के जरिेए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

US India Tariff Issue Know What Is Tarrif Kise Kahate Hain
भारत पर ट्रंप की टैरिफ नीति का असर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक

क्या होता है टैरिफ?

  • किसी देश से जब कोई सामान आयात किया जाता है तो उस पर लगाए जाने वाले टैक्स को टैरिफ कहा जाता है।
  • टैरिफ लगाने से देश को दो तरह के फायदे होते हैं।
  • इसमें पहला फायदा यह होता है कि देश की कंपनियों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने में मदद मिलती है क्योंकि टैरिफ लगाए जाने की वजह से दूसरे देश का सामान महंगा हो जाता है। 
विज्ञापन
US India Tariff Issue Know What Is Tarrif Kise Kahate Hain
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन। - फोटो : अमर उजाला
  • वहीं दूसरा फायदा यह होता है कि इससे सरकारी खजाने में पैसा बढ़ता है।
  • हालांकि, टैरिफ जब अचानक और ज्यादा मात्रा में लगाया जाता है तो इसके कई अलग अर्थ भी निकलने लगते हैं।
  • इस कारण इसे ट्रेड वॉर या कहें इकोनॉमिक वॉर वेपन के रूप में देखा जाने लगता है।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed