सब्सक्राइब करें

How To Find My Device: चोरी हो गया है फोन तो सबसे पहले करें ये काम, वरना डेटा पर मंडराएगा खतरा

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 15 Mar 2026 05:03 PM IST
सार

Mobile Safety Tips: अगर आपका मोबाइल भी चोरी हो गया है तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
what to do if my phone is stolen and switched off mobile chori ho gya to kya kare
फोन चोरी हो गया है तो क्या करें? - फोटो : Adobe stock
Phone Chori Ho Jaye To Kya Kare: आजकल स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें सिर्फ कॉल या मैसेज ही नहीं बल्कि बैंकिंग, सोशल मीडिया और निजी डेटा भी सुरक्षित रहते हैं। ऐसे में अगर आपका फोन चोरी हो जाए तो यह सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं बल्कि आपकी निजी जानकारी के लिए भी खतरा बन सकता है। 


अधिकांश लोग फोन चोरी होने के बाद घबराकर गलत कदम उठा लेते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप तुरंत सही कार्रवाई करें। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि फोन चोरी होने पर कौन-कौन से कदम तुरंत उठाने चाहिए। अगर आपने सबी समय पर सही कदम उठाया, तो हो सकता है कि आपका मोबाइल बरामद हो जाए। 

 
Trending Videos
what to do if my phone is stolen and switched off mobile chori ho gya to kya kare
फोन चोरी हो गया है तो क्या करें? - फोटो : adobe stock
फोन को तुरंत लॉक करें
 
  • फोन चोरी होने पर सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है अपने मोबाइल को तुरंत लॉक करना। 
  • एंड्रॉइड यूज़र्स गूगल के Find My Device एप या वेबसाइट के जरिए अपने फोन को लोकेट कर सकते हैं। 
  • इस फीचर से आप फोन का लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं और डिवाइस को लॉक कर सकते हैं। 
  • आईफोन यूजर्स भी Find My iPhone के माध्यम से अपने फोन की स्थिति जान सकते हैं और इसे लॉक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what to do if my phone is stolen and switched off mobile chori ho gya to kya kare
फोन चोरी हो गया है तो क्या करें? - फोटो : adobe stock
सिम को तुरंत ब्लॉक कराएं
 
  • फोन चोरी होने के बाद अपने नेटवर्क प्रोवाइडर को तुरंत सूचित करें। 
  • इससे आपका नंबर अस्थायी रूप से ब्लॉक हो जाता है और कोई भी आपके नाम से कॉल, मैसेज या ऑनलाइन धोखाधड़ी नहीं कर सकता। 
  • अधिकांश मोबाइल ऑपरेटर SMS या कॉल के माध्यम से तुरंत सिम ब्लॉक करने की सुविधा देते हैं।

 
what to do if my phone is stolen and switched off mobile chori ho gya to kya kare
फोन चोरी हो गया है तो क्या करें? - फोटो : adobe stock
पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं  
 
  • स्थानीय पुलिस थाने में FIR दर्ज कराना बेहद जरूरी है। 
  • रिपोर्ट में फोन का मॉडल, रंग, IMEI नंबर और चोरी की तारीख/समय सही-सही लिखवाएं। 
  • ये भविष्य में फोन बरामद होने या अपराधी को पकड़ने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
what to do if my phone is stolen and switched off mobile chori ho gya to kya kare
फोन चोरी हो गया है तो क्या करें? - फोटो : Freepik
सभी पासवर्ड बदलें
 
  • फोन में सेव सभी अकाउंट्स जैसे ईमेल, बैंकिंग ऐप्स, सोशल मीडिया और वॉलेट ऐप्स के पासवर्ड तुरंत बदलें। 
  • इससे चोरी हुए फोन के माध्यम से डेटा चोरी या अनधिकृत एक्सेस की संभावना कम हो जाती है।
  • इसके लिए आप सभी एप्स को लैपटॉप पर लॉगइन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed