सब्सक्राइब करें

LPG Gas: एलपीजी सिलेंडर का रंग लाल क्यों होता है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 07:21 PM IST
सार

क्या आपको इस बारे में पता है एलपीजी गैस का रंग लाल क्यों होता है? इसके पीछे क्या वजह है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Why Is LPG Gas Cylinder Color Is Red Know The Science And Safety Reason Behind This
LPG Gas - फोटो : ANI

एलपीजी गैस हमारे रसोई गैस की खास जरूरत है। इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। रसोई में खाना बनाने से लेकर छोटे व्यवसायों तक इसकी बड़ी भूमिका है। वहीं, बहुत कम लोग जानते हैं कि एलपीजी सिलेंडर को लाल रंग में ही क्यों बनाया जाता है। यह केवल डिजाइन या पहचान का मामला नहीं है बल्कि एलपीजी गैस के लाल रंग के पीछे सुरक्षा, मानकीकरण और उपयोग से जुड़ी अहम वजहें हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लाल रंग दूर से आसानी से दिखाई देता है और खतरे से जुड़े संकेत के रूप में भी माना जाता है। यही कारण है कि एलपीजी सिलेंडर के लिए यह रंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया है।

Trending Videos
Why Is LPG Gas Cylinder Color Is Red Know The Science And Safety Reason Behind This
LPG Gas - फोटो : अमर उजाला

लाल रंग दुनिया भर में खतरे या सावधानी के संकेत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। एलपीजी एक ज्वलनशील गैस है, इसलिए इसे ऐसे रंग में रखा जाता है जो लोगों को तुरंत सतर्क कर सके। अगर किसी स्थान पर सिलेंडर रखा हो तो लाल रंग दूर से ही दिखाई दे जाता है और लोगों को यह समझने में मदद मिलती है कि वहां ज्वलनशील पदार्थ मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Is LPG Gas Cylinder Color Is Red Know The Science And Safety Reason Behind This
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

लाल रंग दिमाग में खतरे का संकेत देता है। फायर अलार्म, फायर एक्सटिंग्विशवर और इमरजेंसी की वार्निंग भी लाल रंग की होती है। लाल रंग की वेवलेंथ भी काफी ज्यादा होती है। इस कारण यह कम रौशनी, धुंध या धुआं में भी आसानी से दिख जाता है। 

Why Is LPG Gas Cylinder Color Is Red Know The Science And Safety Reason Behind This
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षा मानकों के तहत गैस कंपनियां और नियामक संस्थाएं रंग को लेकर तय नियमों का पालन करती हैं। भारत में पेट्रोलियम और गैस से जुड़े सुरक्षा मानकों के अनुसार एलपीजी सिलेंडर को लाल रंग में रंगा जाता है। 

विज्ञापन
Why Is LPG Gas Cylinder Color Is Red Know The Science And Safety Reason Behind This
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के आधार पर गैस इंडस्ट्री अलग अलग गैसों के लिए अलग अलग रंग तय करती हैं। एलपीजी गैस के लिए लाल रंग, ऑक्सीजन के लिए सफेद, नाइट्रोजन के लिए काला, कार्बन डाई ऑक्साइड के लिए ग्रे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed