वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) को रिलीज हो रही फिल्म 'लव आज कल' प्यार और करियर के बीच संतुलन को बयां करता है। यह कहना है मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान का। सारा इस फिल्म में जूही का किरदार निभा रही हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
फिल्म के कलाकार कार्तिक और सारा मंगलवार को ताजनगरी में अमर उजाला के मेहमान बने। उन्होंने ताजखेमा में अमर उजाला 'माई सिटी टॉक्स-लव आज कल' प्रतियोगिता की चयनित जोड़ियों के सवालों के जवाब दिए। साथ ही अमर उजाला से खास बातचीत की।
सारा ने कहा कि आज की लड़कियां अपने अधिकार हक से मांगती हैं। उनके अधिकार पहले भी थे, मगर अब जागरूकता बढ़ी है। आज की लड़की के लिए करियर और काम महत्वपूर्ण हो गया है। उसके लिए करियर सबसे ऊपर है।
सारा अली खान ने कहा कि लड़कियों के सामने आज की सबसे बड़ी चुनौती करियर और प्यार के बीच संतुलन बनाने की है। फिल्म 'लव आज कल' की जूही का किरदार इसी संतुलन को बयां करता है।
एक सवाल पर सारा अली खान ने कहा कि हमारी प्यार की फिल्म, प्यार के दिन (वेलेंटाइन डे) पर रिलीज हो रही है और हम आज प्यार की नगरी में प्यार की इमारत के सामने हैं, प्यार तो हर जगह है।