सब्सक्राइब करें

'लव आज कल' के सितारों संग 'माई सिटी टॉक्स': आज ताजनगरी में 'सार्तिक' अमर उजाला के मेहमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Love Aaj Kal Star Cast Kartik Aryaan And Sara Ali Khan will attend mycity talks in Agra
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'लव आज कल' के मशहूर सितारे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान मंगलवार को ताजनगरी में अमर उजाला के मेहमान होंगे। मौका है अमर उजाला की सीरीज 'माई सिटी टॉक्स' की अगली कड़ी के आयोजन का। सारा और कार्तिक को उनके फैन 'सार्तिक' कहकर बुलाते हैं। दोनों से मिलने के लिए अमर उजाला प्रसार क्षेत्र के चयनित पाठक आ रहे हैं। इनका चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है। 
Trending Videos
Love Aaj Kal Star Cast Kartik Aryaan And Sara Ali Khan will attend mycity talks in Agra
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मोहब्बत की बेजोड़ निशानी ताजमहल के शहर में होटल ताजखेमा में यह खास कार्यक्रम दोपहर दो बजे से होगा। इसमें वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही फिल्म 'लव आज कल' के निर्देशक इम्तियाज अली, निर्माता दिनेश विजन और रिलाइंस एंटरटेनमेंट के शिवाशीष सरकार भी मौजूद रहेंगे। अमर उजाला के भाग्यशाली पाठकों से मिलने के लिए कार्तिक और सारा भी बेहद उत्साहित हैं। इसके लिए उन्होंने खास समय निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Love Aaj Kal Star Cast Kartik Aryaan And Sara Ali Khan will attend mycity talks in Agra
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'लव आज कल' में मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन दो किरदार निभा रहे हैं। एक किरदार 20 साल पहले एक स्कूल के छात्र का है, जबकि दूसरे किरदार में वो आज के युवा हैं। फिल्म में फिल्म तमाशा से अपना करियर शुरू करने वाली आरुषि शर्मा और मशहूर अदाकार सारा अली खान हैं। 
Love Aaj Kal Star Cast Kartik Aryaan And Sara Ali Khan will attend mycity talks in Agra
इम्तियाज अली - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म ‘लव आज कल’ से पहले इम्तियाज अली ने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को लेकर ‘जब हैरी मेट सेजल’ नामक फिल्म निर्देशित की थी। इस फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के सितारों के साथ वो वाराणसी में अमर उजाला से रूबरू हुए थे। इस बार उनकी फिल्म की विषयवस्तु के हिसाब से अमर उजाला ने उन्हें जब ताजनगरी आगरा आने का न्यौता दिया, वो सहज ही मान गए।
विज्ञापन
Love Aaj Kal Star Cast Kartik Aryaan And Sara Ali Khan will attend mycity talks in Agra
इम्तियाज अली - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
निर्देशक इम्तियाज अली ने कहा कि ताजनगरी प्रेम की अनमोल निशानी ताजमहल के लिए दुनियाभर में विख्यात है। अमर उजाला ने जब मुझे और मेरी फिल्म के कलाकारों को आगरा आने और ताज के पहलू में कुछ वक्त बिताने के लिए आमंत्रित किया तो मैं ना नहीं कर सका। अमर उजाला हिंदी पट्टी का प्रतिनिधि अखबार है और इसके साथ जुड़कर हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed