{"_id":"65bef25ec7cf200b440676f0","slug":"ayodhya-ram-mandir-raja-ram-grand-divya-darbar-will-be-ready-by-december-2024-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Photos: दिसंबर तक तैयार हो जाएगा राजा राम का भव्य दरबार, सप्त मंडपम में होंगे सात छोटे-छोटे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir Photos: दिसंबर तक तैयार हो जाएगा राजा राम का भव्य दरबार, सप्त मंडपम में होंगे सात छोटे-छोटे मंदिर
Sun, 04 Feb 2024 09:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Feb 2024 09:32 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर के उद्घाटन के बाद पहली बार मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से शुरू हुई। इसमें निर्माण कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई। दस फरवरी से मंदिर का शेष निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है।
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जल्द ही मंदिर निर्माण का शेष कार्य शुरू होने जा रहा है। मुख्य रूप से राममंदिर के परकोटे का काम पूरा किया जाएगा। 795 मीटर परकोटे के निर्माण का 50 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है। मंदिर के निचले चबूतरे पर आइकोनोग्राफी के माध्यम से पत्थरों पर मूर्तियां उकेरने का भी काम होना है। प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना का काम शुरू होगा।
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
सप्त मंडपम में सात मंदिर
जन्मभूमि परिसर में सप्त मंडपम की भी परिकल्पना जल्द साकार होगी। परिसर में एक बड़े आकार का मंडप बनाया जाएगा। इसमें श्रीराम के समकालीन सात पात्रों के छोटे-छोटे मंदिर होंगे।
जन्मभूमि परिसर में सप्त मंडपम की भी परिकल्पना जल्द साकार होगी। परिसर में एक बड़े आकार का मंडप बनाया जाएगा। इसमें श्रीराम के समकालीन सात पात्रों के छोटे-छोटे मंदिर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. अनिल ने बताया कि सप्त मंडपम में महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषाद राज, माता शबरी व माता अहिल्या के मंदिर होंगे। बैठक में इन पर शीघ्र काम शुरू करने पर चर्चा हुई। मंदिर परिसर में सभी काम अब एक साथ शुरू होंगे।
विज्ञापन
Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
निर्माण कार्यों के बीच निर्बाध दर्शन
राममंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र ने बताया कि परिसर की सभी सड़कों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण लगाने के काम, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र का शेष काम रामनवमी से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। परिसर की सफाई के लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया है, जिसके 50 कर्मचारी रोजाना सफाई करते हैं। निर्माण कार्यों के बीच निर्बाध दर्शन की कार्ययोजना भी तय की गई।