फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की भारी भीड़, लोगों को संभालने को प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत

Tue, 23 Jan 2024 01:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Jan 2024 01:58 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर के बाहर भारी संख्या में रामभक्तों का जमावड़ा हो गया है। इससे स्थिति कुछ देर के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर सुबह 6:30 बजे आरती के बाद खोला गया जैसे ही मंदिर खुला दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए दो तीन दिनों से रुके हुए थे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Stampede like situation in Ayodhya near Ram temple.
राममंदिर के बाहर लगा भक्तों का जमावड़ा। - फोटो : amar ujala
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को इतनी भारी संख्या में रामभक्तों का जमावड़ा होने लगा कि प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और लोगों को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 


इससे मंदिर परिसर के नजदीक धक्कामुक्की भी हुई जिससे प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है।

मंगलवार को आधी रात से ही मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ एकत्र होने लगी और सुबह होते-होते और बढ़ गई जिससे प्रशासन की सांसे फूलने लगीं। इस दौरान कई श्रद्घालुओं को चोट भी आई। हालांकि, इस दौरान लोगों का कहना था कि वो दर्शन करने के बाद ही वापस लौटकर जाएंगे।

रामलला की आरती करने के बाद सुबह साढ़े छह बजे ही खोल दिया गया मंदिर

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद मंगलवार को आम लोगों के लिए जब पहली बार मंदिर खुला तो आस्था का रेला उमड़ पड़ा। सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि पर पहुंच गए थे। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर सुबह 6:30 बजे आरती के बाद खोला गया जैसे ही मंदिर खुला दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए दो तीन दिनों से रुके हुए थे। भीड़ को देखते हुए दोपहर में मंदिर एक घंटा पहले ही खोल दिया गया। पहली पाली में ही 50 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं।



 
Ayodhya Ram Mandir: Stampede like situation in Ayodhya near Ram temple.
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर के परिसर का एक दृश्य। श्रद्घालुओं की बढ़ती भीड़ ने प्रशासन को हलकान कर दिया है।

Ayodhya Ram Mandir: Stampede like situation in Ayodhya near Ram temple.
- फोटो : amar ujala
इस दौरान कुछ लोग जमीन पर भी गिर गए। जवानों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला। कुछ लोगों को चोट भी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Stampede like situation in Ayodhya near Ram temple.
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है फिर भी भक्तों का जमावड़ा नियंत्रित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Stampede like situation in Ayodhya near Ram temple.
- फोटो : amar ujala
राममंदिर के बाहर श्रद्घालुओं व पुलिस बल के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed