फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज: जल जीवन मिशन के पंडाल का माघ मेले में हुआ शुभारंभ, सुंदरकांड का हुआ पाठ; दिखाई रामायण

Tue, 23 Jan 2024 12:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 12:26 PM IST
सार

प्रयागराज माघ मेला में जल जीवन मिशन के पंडाल के जरिए उत्तर प्रदेश में ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था में आई क्रांति की झांकी का प्रदर्शन हुआ। पंडाल के शुभारंभ के मौके पर आठ एलईडी स्क्रीन पर रामायण दिखाई गई। 

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission's pandal inaugurated in Magh Mela in Prayagraj
जल जीवन मिशन के पंडाल का माघ मेला - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि जल जीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को निरंतर कम किया जा रहा है। किस तरह से जल जीवन मिशन पूरे यूपी में ग्रामीणों के जीवन में बदलाव ला रहा है, उसकी  एक झांकी प्रयागराज के माघ मेले में देखने को मिलेगी।

Jal Jeevan Mission's pandal inaugurated in Magh Mela in Prayagraj
जल जीवन मिशन का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

जल जीवन मिशन के पंडाल का शुभारंभ
प्रयागराज के माघ मेले में पहुंच रहे करोड़ों श्रद्धालुओं के बीच उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन का पंडाल आकर्षण का केंद्र बन गया है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर सोमवार को जल जीवन मिशन के पंडाल का श्री गणेश किया गया। पंडाल में लगाई गई आठ एलईडी स्क्रीन पर रामानंद सागर कृत रामायण धारावाहिक का प्रसारण किया गया। इसके साथ ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग भी इन स्क्रीन पर की गई।

जल जीवन मिशन के पंडाल में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात शाम को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद में भंडारे का भव्य आयोजन हुआ और यहां आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान जल जीवन मिशन का पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंजता रहा। जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश के कार्यकारी निदेशक बृजराज यादव ने विधि विधान के साथ इस पंडाल का शुभारंभ किया।

Jal Jeevan Mission's pandal inaugurated in Magh Mela in Prayagraj
पंडाल में भंडारा - फोटो : अमर उजाला

शुभारंभ के मौके पर राममय हुआ पंडाल
जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश के पंडाल का माघ मेले में सोमवार को जब श्री गणेश हुआ तो अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा का अद्भुत अवसर भी साथ ही था। इस अवसर पर पंडाल के सभी आठों में विशाल एलईडी स्क्रीन पर सुबह आठ से धारावाहिक रामायण का प्रसारण किया गया। इसके बाद इन स्क्रीन्स पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई। यहां आए हजारों श्रद्धालु भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission's pandal inaugurated in Magh Mela in Prayagraj
जल जीवन मिश के पंडाल में नृत्य - फोटो : अमर उजाला

हर घर नल से जल योजना का मॉडल विलेज कर रहा आकर्षित
इस पंडाल में हर घर नल से जल योजना के मॉडल विलेज को भी प्रदर्शित किया गया है, जिसके जरिए यह बताया गया है कि किस तरह से एक आदर्श गांव में हर घर नल से जल योजना प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कर रही है। किस तरह से एक गांव में टंकी के माध्यम से शुद्ध पेयजल हर घर को पहुंचाया जा रहा है और व्यवस्थित सड़के गांव में नजर आ रही हैं। 

जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण की जागरूकता के प्रयास से कैसे ग्रामीण न केवल शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का लाभ उठा रहे हैं बल्कि जल संरक्षण में मदद भी कर रहे हैं। इन सारे बिंदुओं को बहुत ही सार्थक तरीके से इस मॉडल विलेज में दर्शाया गया है।

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission's pandal inaugurated in Magh Mela in Prayagraj
भंडारा खाते लोग - फोटो : अमर उजाला

मॉडल विलेज के साथ सेल्फी लेने की होड़
पंडाल में हर घर नल से जल योजना के मॉडल विलेज के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। मॉडल विलेज में नल के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। इस सेल्फी प्वाइंट पर हजारों की संख्या में लोगों ने सेल्फी ली। यहां आए लोगों को जल संरक्षण की जानकारी भी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि हर घर नल से जल योजना के तहत जो पानी घरों में पहुंचता है, वो कितना शुद्ध होता है। इस पानी को शुद्ध करने के लिए कितनी प्रक्रिया से गुजारा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed