फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police freeze 13.83 lakh in 'digital arrest' fraud case.

Lucknow News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगी में 13.83 लाख रुपये पुलिस ने कराए फ्रीज

Thu, 20 Aug 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Police freeze 13.83 lakh in 'digital arrest' fraud case.
लखनऊ। सेवानिवृत्त एफसीआई अधिकारी अंसार जमाल अब्बासी और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर 42.09 रुपये की ठगी करने में छह मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया था। यह सिम असम, गुजरात और कर्नाटक के थे। जालसाजों ने यूएई, चीन और कंबोडिया के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल कर ठगी की थी। जांच में लगी साइबर थाने की टीम ने जालसाजों के दो खातों में ट्रांसफर कराए गए 13.83 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम किरण यादव के मुताबिक, साइबर जालसाजों ने ठगी की रकम छह बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी। अभी तक दो बैंक खातों से संबंधित विवरण प्राप्त हो चुका है। पुलिस ने इन दोनों खातों में जमा 13,83,735 रुपये फ्रीज करा दिए हैं। अन्य चार बैंक खातों का विवरण अभी पुलिस को नहीं मिला है। इसके लिए पुलिस बैंकों से संपर्क कर रही है। जांच में पुलिस को पता चला कि दंपती को डिजिटल अरेस्ट करने के लिए जालसाजों ने छह अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था। ये मोबाइल नंबर असम, गुजरात और कर्नाटक में सक्रिय हैं। पीड़ितों को व्हाट्सएप कॉल करने के लिए जिन आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया उनकी लोकेशन कंबोडिया, यूएई और चीन की मिली है।
विज्ञापन


यह है पूरी घटना
लालबाग निवासी अंसार जमाल अब्बासी और उनकी पत्नी को जालसाजों ने 19 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 42.09 लाख रुपये ठग लिए थे। जालसाजों ने उन्हें 23 जुलाई से 10 अगस्त तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। उन्होंने खुद को एनआईए, एटीएस और सीबीआई का अधिकारी बताकर अंसार को टेरर फंडिंग के मामले में जेल भेजने की धमकी दी थी। डर के कारण अंसार ने अपनी एफडी तुड़वाकर जालसाजों के खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed