फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young woman pressured to marry; beaten for resisting

Lucknow News: युवती पर शादी का दबाव, विरोध करने पर पीटा

Thu, 20 Aug 2026 03:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Young woman pressured to marry; beaten for resisting
नगराम। इलाके में रहने वाली युवती पर सैलून संचालक ने जबरन शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने मारपीट की। युवती ने आरोपियों के खिलाफ नगराम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि हरदोईया बाजार में सैलून चलाने वाला धर्मेंद्र उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। मंगलवार शाम वह बाराबंकी से लौटकर हरदोईया बाजार से पैदल घर जा रही थी। इसी बीच धर्मेंद्र दुकान से निकला और पीछा करते हुए उसे रोक लिया। उसका भाई सत्येंद्र, पिता, भाभी राजकुमारी और रिश्तेदार राज शर्मा भी साथ थे। युवती के मुताबिक, आरोपी उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर सभी ने लात-घूंसों, बेल्ट व हेलमेट से हमला कर दिया। पीछे से दूसरी टैक्सी से आ रही युवती की मां ने किसी तरह उसे बचाया। आरोपी दोनों को धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र, सत्येंद्र, राजकुमारी और राज शर्मा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed