फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband held responsible for daughter's death; formal complaint lodged

Lucknow News: बेटी की मौत के लिए पति को ठहराया जिम्मेदार, दी तहरीर

Thu, 20 Aug 2026 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Husband held responsible for daughter's death; formal complaint lodged
बख्शी का तालाब। मदारीपुर गांव निवासी माही गौतम (14) की आत्महत्या के मामले में मां गीता ने पति को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस को तहरीर देकर नशेड़ी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

गीता ने मंगलवार शाम इंस्पेक्टर संजय सिंह से मिलकर तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बेटी की मौत के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया था। बुधवार को गीता भाई राजकुमार के साथ एक बार फिर इंस्पेक्टर से मिलीं और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

गीता ने बताया कि माही गौतम की मौत से बेटा अंकुश और छोटी बेटी ज्योति भी आहत हैं। बुधवार को बख्शी का तालाब थाने पहुंचकर दोनों बच्चों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गौरतलब है कि सोमवार को कक्षा नौ की छात्रा माही गौतम ने पिता की हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने माही के पिता के पुलिस हिरासत में होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed