सब्सक्राइब करें

मौत का खौफनाक मंजर: पार्टी करने गए थे छह दोस्त, हुआ ये दर्दनाक हादसा, गांव में नहीं जले चूल्हे, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Mar 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Two youths of Pali village drowned in Yamuna river in Baghpat and see photos
मृतक युवकों के फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बागपत में पाली गांव के छह दोस्तों ने अचानक पार्टी करने का प्लान बनाया। इसके बाद वे पार्टी करने के लिए यमुना नदी पर पहुंच गए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत उनको खींचकर ले जा रही है।पार्टी के दौरान वे नदी में नहाने लगे और सभी नदी में डूब गए। चार युवकों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग यमुना किनारे पर पहुंच गए। वहीं हादसे में सुमित और अक्षय की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसर गया और घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

Trending Videos
Two youths of Pali village drowned in Yamuna river in Baghpat and see photos
नदी में डूबे युवक - फोटो : अमर उजाला

पाली गांव के मजदूर परिवारों से ताल्लुक रखने वाले छह दोस्त सुमित, अक्षय, अखिल, निक्की, सचिन और आजाद कोल्ड ड्रिंक और खाने का सामान लेकर पक्का घाट पर पहुंचे थे। निक्की ने रोते हुए बताया कि पार्टी का कोई पहले से प्लान नहीं था। अचानक ही पार्टी करने का विचार मन में आया और सब यहां आ गए। लौटते समय अक्षय और सुमित नहाने की बात कहने लगे। अन्य दोस्तों ने मना किया, लेकिन वे नहीं माने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two youths of Pali village drowned in Yamuna river in Baghpat and see photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

नदी में नहाते समय समतल जगह पर ही एक गड्ढा था, जिसका उन्हें अंदाजा नहीं था। इसी गड्ढे ने दोनों की जान ले जी। दोनों को डूबते देख किनारे पर खड़े चारों दोस्तों के होश उड़ गए। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। गांव में फोन किया। दो दोस्त गांव की ओर मदद के लिए दौड़ पड़े। इस बीच पुलिस और गोताखोर भी पहुंच गए और तलाश शुरू कर दी। 

Two youths of Pali village drowned in Yamuna river in Baghpat and see photos
मौके पर पहुंची पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद भाजपा नेता अजय चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। अक्षय और सुमित की मौत के बाद पाली गांव में गम का माहौल है। यहां चूल्हे नहीं जले हैं। 

विज्ञापन
Two youths of Pali village drowned in Yamuna river in Baghpat and see photos
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बहन के लिए दवा लेने निकला था अक्षय
पाली के देवेंद्र के घर में चीख पुकार मची थी। चार बहनों का इकलौता भाई अक्षय अब दुनिया में नहीं है। सुबह नौ बजे बहन की दवा लेने के लिए घर से निकला था। शाम को यमुना में डूबने की जानकारी मिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed