{"_id":"6a0296dd019d95503d0f5329","slug":"bengal-cm-suvendu-adhikari-pa-murder-raj-singh-to-identify-himself-as-general-secretary-of-kshatriya-mahasabha-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: खुद को बताता था क्षत्रिय महासभा का महासचिव, सत्ताधारी नेताओं के ईद-गिर्द रहता था राज; लड़ना चाहता था चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खुद को बताता था क्षत्रिय महासभा का महासचिव, सत्ताधारी नेताओं के ईद-गिर्द रहता था राज; लड़ना चाहता था चुनाव
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 12 May 2026 10:15 AM IST
सार
बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए के हत्याकांड के मामले में यूपी से गिरफ्तार आरोपी राज सिंह खुद को क्षत्रिय महासभा का महासचिव बताता था। आरोपी सत्ताधारी नेताओं के ईद-गिर्द रहता था और चुनाव लड़ना चाहता था।
विज्ञापन
1 of 11
suvendu adhikari pa murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी मयंक मिश्रा और विक्की मौर्या को बक्सर, बिहार के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी राज सिंह बलिया सदर कोतवाली के आनंद नगर का निवासी है।
राज सिंह खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताता था और सत्ताधारी नेताओं के ईद-गिर्द रहता था।
उसपर तीन आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। यूपी एसटीएफ और कोलकाता पुलिस ने राज सिंह को अयोध्या जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से नौ मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस उसे बंगाल लेकर चली गई थी। मां जामवंती देवी ने बेटे राज सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Trending Videos
2 of 11
गिरफ्तार हुआ राज सिंह।
- फोटो : संवाद
जामवंती देवी ने बेटे को बेकसूर बताते हुए घटना के दिन के घर और बाजार के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है। उधर, गिरफ्तारी की खबर लगते ही सदर कोतवाली के आनंद नगर मोहल्ले में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। आरोपी के मकान पर ताला लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
गिरफ्तार हुआ राज सिंह और पुलिस से न्याय की गुहार लगाती मां
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने कहा कि देर रात गाड़ियों के पहुंचने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद सादे कपड़ों में कुछ लोग मोहल्ले में पहुंचे और पूछताछ के बाद लौट गए। हालांकि स्थानीय लोग खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
4 of 11
आरोपी राज सिंह की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झारखंड के व्यवसायी की गाड़ी का हुआ इस्तेमाल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अपराधियों ने भागने के लिए जिस वाहन का इस्तेमाल किया, वह झारखंड के एक व्यवसायी की बताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, यह वाहन बक्सर निवासी मयंक मिश्र चोरी छिपे लेकर पश्चिम बंगाल पहुंचा था। भागने के क्रम में रास्ते में पड़े टोल प्लाजा पर उसने अपने ही फास्ट टैग का इस्तेमाल किया और पेमेंट किया था।
विज्ञापन
5 of 11
आरोपी राज सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में दबिश दे रही थीं जांच एजेंसियां
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के बाद बंगाल पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में दबिश दे रही थी। जांच एजेंसियां मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग, टोल प्लाजा, होटल एंट्री और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राज सिंह व अन्य दो की गतिविधियों पर नजर रखे थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।