फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused struck BJP leader Sachin in the chest with a sharp-edged weapon rupturing his lung in Bareilly

बरेली: आरोपी ने भाजपा नेता सचिन के सीने में धारदार हथियार से किया था वार, फटा फेफड़ा, चली गई जान

Sun, 30 Aug 2026 04:17 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 30 Aug 2026 04:17 PM IST
सार

बरेली में भाजपा नेता सचिन कश्यप की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पूछताछ में पता लगा है कि मुख्य आरोपी बाबू नशे में था। उसने धारदार हथियार से सचिन के सीने पर वार किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक ही वार में सचिन का फेफड़ा फट गया और नसें भी कट गई थीं। ज्यादा खून बहने से सचिन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
accused struck BJP leader Sachin in the chest with a sharp-edged weapon rupturing his lung in Bareilly
भाजपा नेता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा मढ़ीनाथ मंडल के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुख्य नस कटने और ज्यादा खून बहने से मौत की पुष्टि हुई। चाकू के मुकाबले कम चौड़ाई वाले धारदार हथियार से वार की बात सामने आई है। सीने पर एक ही वार किया गया। इससे शरीर में खून की सप्लाई वाली प्रमुख नस कट गई और फेफड़ा भी फट गया। खून का तेज फव्वारा फूटा। इसके बाद जीवित बचने की गुंजाइश खत्म होती चली गई और डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। बता दें कि सुभाषनगर क्षेत्र के बंशीनगला में शुक्रवार रात सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सचिन की पत्नी गुड़िया देवी ने पड़ोसी बाबू उर्फ रोहित, अमित उर्फ भज्जी, बाबू की मां व आशीष मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक हत्यारोपी बाबू के बड़े भाई अमित से सचिन की गहरी दोस्ती थी। हालांकि, कुछ समय से बाबू से सचिन का टकराव हो रहा था, जिसकी परिणति हत्या के रूप में सामने आई। सचिन के बारे में बताया गया कि वह काफी समय से भाजपा से जुड़े थे और क्षेत्र के लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान में मदद करते थे। इस सिलसिले में उसका इलाके के सभी तरह के लोगों के साथ उठना-बैठना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले हुआ था विवाद 
पुलिस की जांच के मुताबिक, पहले बाबू भी सचिन को सम्मान देता था, लेकिन कुछ समय से बाबू गुटबाजी करके खुद को बदमाश के तौर पर साबित करने में जुटा था। इसमें सचिन बड़ी अड़चन थे। सचिन ने स्थानीय नेता के तौर पर पहचान बना ली थी और वह बाबू की हरकतों का विरोध करते थे। महीनेभर पहले दोनों में टकराव हुआ था। तभी से बाबू के मन में गुस्सा भरा था।

नशे में था आरोपी बाबू 
मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ टू ने उन लड़कों से भी बात की जो घटना के दौरान आसपास ही थे। उन्होंने बताया कि बाबू नशे की हालत में था। मामूली कहासुनी के बाद उसने आवेश में सचिन पर हमला कर दिया। शायद सचिन को इस हमले की उम्मीद भी नहीं थी तो वह खुद को बचा भी नहीं सके।

संबंधित खबर- बरेली में भाजपा नेता की हत्या: हमलावरों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

गरीब है सचिन का परिवार
सचिन की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि कुछ साल पहले तक सचिन प्रिंटिंग प्रेस में कर्मचारी थे, फिर वह भी छोड़ दिया था और राजनीति करने लगे थे। उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। सचिन के पिता और दो भाई रोडवेज स्टैंड पर पानी बेचते हैं। करीब 11 साल पहले सचिन की शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां व एक छोटा बेटा है।

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
सचिन की हत्या की खबर से रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि आठ भाई-बहनों में सचिन सबसे बड़ा था। रक्षाबंधन पर मेहमान आए हुए थे, अचानक बेटे की हत्या कर दी गई। वह लोग बेहद आहत हैं।

हमको पुलिस पर भरोसा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने सचिन के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि जितेंद्र उनकी पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी थे। परिवार ने जिन आरोपियों के नाम बताए हैं, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। हमने पुलिस अधिकारियों से बात की है। हमें कार्रवाई पर भरोसा है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुभाषनगर थाना, मढ़ीनाथ चौकी, एसओजी समेत तीन टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसके बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed