{"_id":"5ffe72a60eb2346f0f34e6c9","slug":"badaun-rape-case-today-latest-news-forensic-science-laboratory-team-investigates-in-dharamsthal-team-asked-questions-from-witnesses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badaun Case: टीम ने गवाहों को बुलाकर पूछा-घटना के वक्त आप कहां थे और महिला कुएं तक कैसे पहुंची?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun Case: टीम ने गवाहों को बुलाकर पूछा-घटना के वक्त आप कहां थे और महिला कुएं तक कैसे पहुंची?
Wed, 13 Jan 2021 12:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
बदायूं कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती में सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में मंगलवार को लखनऊ से फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम में शामिल वैज्ञानिकों ने पूरा क्राइम सीन बनाया। गवाहों को बुलाकर जानकारी ली गई। उनसे पूछा गया कि जब घटना हुई थी, तब वह कहां मौजूद थे। उन्होंने किस तरह मदद की या उन्होंने और क्या किया। टीम ने मौके के फोटो भी लिए।
गांव में जांच करने पहुंची फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मंगलवार दोपहर पहुंची थी। इससे पूर्व धर्मस्थल और उसके आसपास इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि ये टीम लखनऊ से आई थी, जिसमें पांच वैज्ञानिक के साथ ही 15 सदस्य शामिल थे। जांच के दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल से काफी दूर कर दिया था। वहां सिर्फ घटना के दौरान बताए गए गवाहों को बुलाया गया।
गांव में जांच करने पहुंची फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि टीम के अधिकारियों ने मृत महिला और उसके बेटे समेत दो-तीन अन्य लोगों को घटनास्थल पर बुलाया था। सबसे एक-एक करके पूछताछ की गई। उनसे पूछा गया कि घटना के दौरान वह कहां मौजूद थे। अगर महिला कुएं में गिरी थी तब उन्होंने क्या मदद की थी या उन्होंने क्या किया था। इन सबके आधार पर टीम ने पूरा क्राइम सीन बनाया। महिला किधर से आई, कुएं में कैसे पहुंची इस सबकी पड़ताल की। ये जांच शाम तक चलती रही। उसके बाद टीम यहां से रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि टीम की जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह में एसएसपी को सौंपेगी जांच रिपोर्ट
मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने जो जांच की है, उसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर एसएसपी को सौंप दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाएगी।
मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने जो जांच की है, उसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर एसएसपी को सौंप दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
इसी कोठरी में है कुआं
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। उन्होंने अपनी जांच पड़ताल की है। उन्होंने जो भी जांच में पाया है, उसकी रिपोर्ट बनाकर देंगे, जिसके आधार पर अगली कार्रवाई होगी। - संकल्प शर्मा, एसएसपी