फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ : चांद देख पिया का दीदार, सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजा कर खोला व्रत; देखें बरेली की तस्वीरें

Thu, 29 Oct 2026 10:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 29 Oct 2026 10:32 PM IST
सार

बरेली में करवाचौथ का पर्व बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जल व्रत रखा। रात करीब 8:04 बजे चांद दिखने पर पूजा-अर्चना कर छलनी से पति का चेहरा देखा और उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला।

विज्ञापन
married women broke their fast after sighting the moon Karwa Chauth in Bareilly
करवाचौथ पर पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अष्टयोग के शुभ संयोग के बीच करवाचौथ का पर्व बृहस्पतिवार को आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल परिवार की कामना के साथ निर्जल व्रत रखा। दिन में शृंगार करने के बाद रात करीब 8:04 बजे चांद दिखने के बाद सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजा कर व्रत खोला।
Trending Videos
married women broke their fast after sighting the moon Karwa Chauth in Bareilly
करवाचौथ पर पूजा के लिए जुटी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सोलह शृंगार से सजी महिलाओं ने छलनी से पति का चेहरा देखा। उन्होंने पति के हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत पूरा किया। इस अवसर पर घरों से लेकर मंदिरों तक सामूहिक आयोजन हुए। पतियों की ओर से दिए गए उपहारों ने पर्व की रौनक बढ़ाई। 

married women broke their fast after sighting the moon Karwa Chauth in Bareilly
करवाचौथ पर पूजा के लिए जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शहर के कई मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने इन कार्यक्रमों में अपनी थाली बदलने की परंपरा निभाई। श्री हरि मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने सोलह शृंगार कर पारंपरिक परिधानों में उत्सव में हिस्सा लिया। शाम चार बजे से ही महिलाएं मंदिर पहुंचने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
married women broke their fast after sighting the moon Karwa Chauth in Bareilly
छलनी से चांद का दीदार करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पौराणिक कथा का महत्व
कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित रमेश तिवारी और सुनील शास्त्री ने करवाचौथ की पौराणिक कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला यह व्रत अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। कथा में सात भाइयों की लाडली बहन का प्रसंग सुनाया गया। इसमें चंद्रोदय से पूर्व भूख लगने पर भाइयों द्वारा किए गए उपाय और उसके परिणाम का जिक्र था। पंडितों ने समझाया कि निष्ठा से व्रत रखने वाली सुहागिनों को दीर्घायु और अखंड सौभाग्य मिलता है।
विज्ञापन
married women broke their fast after sighting the moon Karwa Chauth in Bareilly
करवाचौथ पर सामूहिक पूजा के लिए जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बांके बिहारी मंदिर में सामूहिक पूजा
श्री बांके बिहारी मंदिर में भी महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव से सामूहिक पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। महिलाओं ने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में सीमा गुलाटी, कांता अरोड़ा, नीलम साहनी, मंजू भसीन, मुक्ता अग्रवाल, निशु सचदेवा, बेबी गाबा, विन्नी सूरी, मंजू गुप्ता और ज्योति अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed