सब्सक्राइब करें

UP: पति का कत्ल कर भांजे संग अंतरंग हुई मामी, बाबा बुजुर्ग, चाचा दिव्यांग, पूजा के बच्चों की परवरिश की चिंता

अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Feb 2026 10:51 AM IST
सार

यूपी के शाहजहांपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ पति की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला ने प्रेमी भांजे संग संबंध बनाए। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब महिला के चार बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है। क्योंकि बच्चों के बाबा बुजुर्ग हैं और चाचा दिव्यांग।

विज्ञापन
Wife murder her husband Grandfather is elderly uncle is disabled now concerns about raising Balram children
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शाहजहांपुर में बलराम की हत्या और पत्नी पूजा के जेल जाने के बाद उनके बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों के बाबा बलवंत, दादी रामबेटी बेहद बुजुर्ग हैं और काम करने में असमर्थ हैं। चाचा राजू दिव्यांग है। गांव भटपुरा चंदू निवासी बलराम की 28 जनवरी की रात पत्नी पूजा देवी ने पति के भांजे हरदोई के गांव सलेमपुर डर्रा के आदेश और उसके ही गांव के रहने वाले दोस्त रामचंद्र के साथ मिलकर हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी थी। 


पूजा और आदेश के बीच अवैध संबंध थे। पूजा तीन बार आदेश के साथ जा चुकी थी। बलराम दोनों के प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था। पुलिस ने 30 जनवरी को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Trending Videos
Wife murder her husband Grandfather is elderly uncle is disabled now concerns about raising Balram children
बलराम हत्याकांड में बरामद सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बलराम के चार बच्चे सात वर्षीय कांति देवी, पांच वर्षीय पवन, तीन वर्षीय परी देवी है और छोटू डेढ़ साल का है। बलराम का छोटा पुत्र पत्नी के साथ ही गया है। पिता की मौत और बाबा, दादी के बेहद बुजुर्ग होने और चाचा के दिव्यांग होने के कारण घर पर मौजूद तीन बच्चों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife murder her husband Grandfather is elderly uncle is disabled now concerns about raising Balram children
बलराम हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बलराम की हत्या की जानकारी पर आए रिश्तेदार भी बच्चों को लेकर काफी चिंतित दिखे। पूजा देवी की सगी बहन लड़ैती देवी की शादी बलराम के दिव्यांग भाई राजू से हुई है। अब तक बच्चे लड़ैती देवी और राजू के पास हैं। राजू ने बताया कि वह बेहद गरीब है। सरकार को कुछ आर्थिक मदद करनी चाहिए, जिससे भाई के बच्चों का ठीक से गुजारा हो सके।
 
Wife murder her husband Grandfather is elderly uncle is disabled now concerns about raising Balram children
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बलराम के पिता, मां ने कबा- पुत्र के हत्यारों को हो फांसी की सजा
बलराम की हत्या से पिता बलवंत और मां रामबेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को दोनों ने कहा कि पुत्रवधू पूजा के तीन बार आदेश के साथ जाने के बाद उन लोगों को बलराम को समझाया था कि पूजा को घर में रखना ठीक नहीं है। 

 
विज्ञापन
Wife murder her husband Grandfather is elderly uncle is disabled now concerns about raising Balram children
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है, लेकिन बलराम अपनी पत्नी की बातों में आकर उनकी बात नहीं सुनता था। उन लोगों को यह अंदेशा नहीं था कि पूजा अपने पति की हत्या कर देगी। बुजुर्ग दंपती ने कहा कि बलराम की हत्या में शामिल तीनों लोगों को फांसी होनी चाहिए।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed