फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक है पूरी कहानी: हत्यारों से खूब लड़ी शिवानी, फर्श पर मिले घसीटने के निशान, लाश देख उड़े पिता के होश, तस्वीरें

Mon, 21 Feb 2022 12:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Feb 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Bijnor murder case: Shivani was fight to attackers before killed in village see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

मौका-ए-वारदात के हालात बयां कर रहे हैं कि हत्यारों से शिवानी खूब लड़ी। उसकी कोहनी में भी चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथ में भी चोट होना सामने आया है। हत्यारे से बचने की जद्दोजहद में शिवानी के हाथ में चोट लगी है। हालांकि उसके गले में पड़ा दुपट्टा ही मौत की रस्सी बन गया। अभी तक पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है कि हत्या करने वालों की संख्या कितनी रही होगी। 



यह तो साफ नहीं है कि हत्या कमरे के अंदर की गई या बाहर। लेकिन बाहर से घसीटकर उसे कमरे में ले जाया गया। फर्श पर घसीटने के निशान बने हुए थे। शिवानी की एक चप्पल बरामदे के बाहर, जबकि दूसरी बरामदे के अंदर पहली चप्पल से कुछ दूर पड़ी मिली। शिवानी हाईस्कूल तक पढ़ी हुई थी। हाईस्कूल के बाद वह आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी। शिवानी की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, वह दूसरे नंबर की संतान थी। जोकि चार भाई बहन थे। इस घटना के बाद उसके पिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोरी की हत्या के बाद एएसपी देहात ने पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है, जो हत्याकांड की पड़ताल में जुटी हुई हैं। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। किशोरी के मोबाइल में मिली आखिरी कॉल के आधार पर भी पुलिस सुराग जुटा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर हत्या के राज से पर्दा उठ सकेगा। 

Bijnor murder case: Shivani was fight to attackers before killed in village see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

काफी प्रयास के बाद टूटी बच्चों की नींद
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पांच और छह साल की उम्र के जो दो छोटे बच्चे शिवानी के साथ कमरे में सोए थे। उन्हें वारदात का कुछ भी पता नहीं चला। सुबह भी देर तक सोते रहे। मृतका के पिता ने जब बेटी का शव पड़ा देखा तो आवाज देकर बच्चों को उठाया, लेकिन काफी देर तक नहीं जाग पाए। काफी देर तक आवाज देने के बाद बच्चों की नींद टूट सकी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चों को नशीला पदार्थ तो नहीं दिया गया। 

Bijnor murder case: Shivani was fight to attackers before killed in village see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

दुष्कर्म में विफल होने पर हत्या की आशंका
किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की भी चर्चाएं रहीं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी। यह भी आशंका है कि दुष्कर्म में विफल रहने के कारण किशोरी को मारा गया हो। फिर भी स्लाइड को सुरक्षित किया गया है। जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor murder case: Shivani was fight to attackers before killed in village see photos
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

दुपट्टे से गला घोंटकर किशोरी की हत्या
कोतवाली देहात के गांव नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी में शनिवार रात घर में घुसकर एक किशोरी शिवानी (16) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह घर के ही एक कमरे में ही पड़ा मिला। उसका परिवार एक शादी में गया था और अकेली होने के कारण उसने पड़ोस के दो छोटे बच्चों को अपने साथ कमरे में सुला लिया था। दुष्कर्म का विरोध करने पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस किशोरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

विज्ञापन
Bijnor murder case: Shivani was fight to attackers before killed in village see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

किशोरी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी निवासी धर्मपाल सिंह सैनी की पुत्री थी। शनिवार को उनकी पत्नी और परिवार के सभी लोग दूसरी जगह शादी में चले गए। शिवानी के पास पड़ोसी के पांच और छह साल के दो बच्चे सो रहे थे। रविवार सुबह धर्मपाल सिंह शादी से घर लौटे तो शिवानी का शव कमरे में पड़ा था। उसके गले में दुपट्टा लिपटा था। बेटी का शव देख धर्मपाल और परिवार के लोगों के होश उड़ गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed