फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Elections 2022: दिव्यांगों और बुजुर्गों में कमाल का उत्साह, 102 साल की महिला भी पहुंचीं वोट डालने, तस्वीरों में देखें दिनभर का हाल

Mon, 14 Feb 2022 08:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Feb 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
UP Elections 2022: Elderly and Divyang including 102-year-old woman voted with enthusiasm in Bijnor district and see photos
बिजनौर में वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग और दिव्यांग। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। युवाओं, महिलाओं, दिव्यांग और बुजुर्गों ने उत्साह से मतदान किया। दिव्यांगों के लिए प्रत्येक बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। सुबह-सुबह बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम दिखाई दे रही थी। मगर जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, वैसे ही बूथों पर मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती चली गई। 

जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। सोमवार को लोग सुबह सात बजे से ही बूथों पर मतदान करने पहुंचने लगे थे, लेकिन ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। मतदाता आते रहे और वोट देकर जाते रहे। युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों में खूब उत्साह दिखा। जिन युवाओं ने पहली बार वोट किया, उनमें मतदान करने की एक अलग ही खुशी दिखाई पड़ी।

UP Elections 2022: Elderly and Divyang including 102-year-old woman voted with enthusiasm in Bijnor district and see photos
वोट डालने पहुंची 102 साल की बुजुर्ग महिला। - फोटो : amar ujala

नूरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत गैंडाजूड़ में 102 वर्षीय हरप्यारी देवी ने मतदान किया, जो आजादी के बाद से लगातार मतदान कर रही हैं। 

UP Elections 2022: Elderly and Divyang including 102-year-old woman voted with enthusiasm in Bijnor district and see photos
वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला। - फोटो : amar ujala

वहीं बिजनौर के भरत विहार कॉलोनी निवासी 93 वर्षीय सेवानिवृत्त डीएसपी एसपी जैन एवं उनके समधी 86 वर्षीय आईसी अग्रवाल ने बीएसए कार्यालय पर बने बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Elections 2022: Elderly and Divyang including 102-year-old woman voted with enthusiasm in Bijnor district and see photos
वोट डालने पहुंचे दिव्यांग। - फोटो : amar ujala

उधर, राम बाग कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय विमला देवी ने अपने परिवार के पांच सदस्यों के मतदान करने पहुंचीं। इन्होंने लूईसली पारकर स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Elderly and Divyang including 102-year-old woman voted with enthusiasm in Bijnor district and see photos
व्हीलचेयर से वोट डालने पहुंचे दिव्यांग। - फोटो : amar ujala

साहित्य विहार निवासी 72 वर्षीय आरसी गुप्ता छड़ी के सहारे से वोट डालने पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed