सब्सक्राइब करें

ससुर-बहू हत्या मामला: निकाह के सात माह बाद शौहर-बीवी के रिश्ते में दरार, फिर ससुर से नजदीकियां; मिले ऐसे सबूत

अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 26 May 2026 12:28 PM IST
सार

कलंदरगढ़ी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मुबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, निकाह के सात महीने बाद रियाजुद्दीन और सना में नजदीकियां बढ़ीं।

विज्ञापन
Father in law and daughter in law murder case Husband wife relationship breaks down seven months after marriag
पत्नी और पिता की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच-पड़ताल करने में लगी है। घटना के एक दिन बाद ही पुलिस को इस मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। पुलिस ने दावा किया है कि निकाह के सात महीने बाद ही पति मुबीन और पत्नी सना के रिश्ते में दरार आ गई थी। ससुर-बहू के बीच बढ़ती नजदीकी के चलते घर में क्लेश शुरू हो गया था। मुबीन के प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच पनपी नजदीकियों की पुष्टि उनके बीच वाट्सएप पर हुए वॉयस मैसेज और चैट से हो रही है।

Father in law and daughter in law murder case Husband wife relationship breaks down seven months after marriag
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला


कलंदरगढ़ी गांव में दवा विक्रेता मुबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मुबीन ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिता रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपी मुबीन व परिवार के लोगों से पूछताछ की। इसमें जानकारी मिली कि उसके पिता रियाजुद्दीन व पत्नी सना के बीच काफी समय से नजदीकी थी।

Father in law and daughter in law murder case Husband wife relationship breaks down seven months after marriag
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को मुबीन और सना का निकाह हुआ था। निकाह के सात महीने के बाद सितंबर 2025 में रियाजुद्दीन व सना के बीच नजदीकियां होने की बात सामने आ गई थी। रियाजुद्दीन की पत्नी किस्वर को इस मामले में शक हुआ तो उसने मुबीन को बताया था। उसी समय से घर में विवाद होने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father in law and daughter in law murder case Husband wife relationship breaks down seven months after marriag
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर में ससुर-बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। इसके बाद मुबीन ने पत्नी सना को मायके भेज दिया था। ससुराल पक्ष को घटनाक्रम की जानकारी देकर तलाक देने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
Father in law and daughter in law murder case Husband wife relationship breaks down seven months after marriag
बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि इसमें ससुराल पक्ष ने माफी मांगी थी और दोबारा ऐसा नहीं होने भरोसा दिया था। उस समय सना ने भी मायके पक्ष की हां में हां मिलाई थी। उस वक्त रियाजुद्दीन ने मुबीन पर ससुराल पक्ष से फैसला करने का दबाव बनाया था और बहु को वापस लाने के लिए कहा था। दोबारा ससुराल आने के बाद भी सना और रियाजुद्दीन में दूरियां कम नहीं हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed