गरीबी से लड़ते हुए परिवार की किस्मत बदलने चेन्नई गए मंगरू चौधरी की रविवार की ट्रेन में गोली मारकर हत्या के बाद शव जब सोमवार को घर पहुंचा तो चौधरी मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। “पापा आइहें त खिलौना ले अइहें...” इस आस में दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठीं पांच वर्ष की अनुशिका और दो वर्ष की अन्नू को क्या पता था कि अब उनके पिता कभी लौटकर नहीं आएंगे। पिता के शव से लिपटकर मां सोनी संग दोनों पुत्रियां बिलख पड़ीं। देर शाम नगर के बलुआ घाट पर जब बूढ़े पिता ने अपने जवान पुत्र की चिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर व्यक्ति फफक कर रो पड़ा।
ट्रेन में शख्स की हत्या: 'पापा आइहें त खिलौना ले अइहें' इंतजार करती रहीं बेटियां, शव से लिपटकर रोती रही पत्नी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 11 May 2026 11:25 PM IST
सार
Ghazipur News: ट्रेन में हत्या के बाद मंगरू चौधरी का शव गाजीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा तो पूरा मोहल्ला रो पड़ा। देर शाम कांपते हाथों से बुजुर्ग पिता ने जवान बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। यह मंजर देख लोगों का कलेजा दहल उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन