सब्सक्राइब करें

UP: अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने गंगा में फेंकी साड़ी, तीन मिनट में डूब गया युवक; मातम में बदलीं खुशियां

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 09:07 AM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र स्थित गरूआ मकसूदपुर गंगा घाट पर बड़े भाई की शादी के बाद कंकन छुड़ाने पहुंचे 18 वर्षीय परमेश्वर गुप्ता गंगा में डूब गए। डूबते बेटे को बचाने के लिए मां ने साड़ी फेंकी, लेकिन वह पकड़ नहीं सका और आंखों के सामने गंगा में समा गया। नाविक, गोताखोर और मछुवारे तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
save her son mother threw saree into Ganges young man drowned within three minutes joy turns mourning
परमेश्वर गुप्ता अपनी मां के साथ। - फोटो : संवाद

UP News: गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र स्थित गरूआ मकसूदपुर गंगा घाट पर एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक गंगा में डूब गया। युवक अपने बड़े भाई की शादी के बाद होने वाली कंकन छुड़ाने की रस्म में शामिल होने मां और गांव की महिलाओं के साथ घाट पर गया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।



save her son mother threw saree into Ganges young man drowned within three minutes joy turns mourning
रक्षा बंधन के दिन बहनों के साथ परमेश्वर। - फोटो : संवाद

जानकारी के अनुसार, गरूआ मकसूदपुर गांव निवासी गीता देवी अपने बड़े बेटे की शादी के बाद पारंपरिक पूजा-पाठ और कंकन छुड़ाने की रस्म के लिए सुबह गांव की महिलाओं के साथ गंगा घाट पहुंची थीं। उनके साथ उनका छोटा पुत्र परमेश्वर गुप्ता (18) भी गया था। पूजा के दौरान परमेश्वर गंगा में स्नान करने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घाट से करीब पांच से सात फीट आगे बढ़ते ही वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

Trending Videos
save her son mother threw saree into Ganges young man drowned within three minutes joy turns mourning
नदी के पास जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

बेटे को डूबता देख मां गीता देवी और वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया। उसे बचाने के लिए साड़ी फेंककर पकड़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन परमेश्वर साड़ी पकड़ नहीं सका और देखते ही देखते गंगा की तेज धारा में समा गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण, नाविक और मछुआरे मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
save her son mother threw saree into Ganges young man drowned within three minutes joy turns mourning
बिलखती मां को संभालतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों, नाविकों और पुलिस टीम की मदद से गंगा में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
save her son mother threw saree into Ganges young man drowned within three minutes joy turns mourning
घर पर भी मातम मनाती महिलाएं। - फोटो : संवाद

बताया गया कि परमेश्वर छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके पिता जोगिंदर गौतम गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि परिवार के अन्य बेटे चेन्नई में निजी नौकरी कर आर्थिक सहयोग करते हैं। बेटे के लापता होने के बाद मां गीता देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed