सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five year-old visiting maternal grandparents crushed death truck accused driver beaten rescued police

UP: ननिहाल आए पांच साल के मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत, आरोपी चालकी की पिटाई; पुलिस ने छुड़ाया

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: मरदह क्षेत्र में मंगलवार शाम ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय आर्यन यादव की मौत हो गई। हादसा डॉ. भीमराव अंबेडकर तिराहे के पास हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में कर लिया है।

Five year-old visiting maternal grandparents crushed death truck accused driver beaten rescued police
मासूम की माैत के बाद विलाप करती महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

Trending Videos




जानकारी के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव निवासी आर्यन यादव (5) पुत्र रामदरश यादव अपनी मां रीता यादव के साथ चार दिन पहले अपने ननिहाल चंवरा बिहरा गांव आया था। मंगलवार को वह अपने मामा महेंद्र यादव और मामी के साथ मरदह बाजार खरीदारी करने गया था। बाजार से लौटते समय मरदह थाना मुख्यालय से करीब 400 मीटर दूर डॉ. भीमराव अंबेडकर तिराहे के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मरदह बस स्टैंड-कासिमाबाद मार्ग स्थित तिराहे पर पीछे से आ रहे खाली गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने आर्यन को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए मऊ जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। बालक की मौत से नाराज लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला। 

चालक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी बहरी, थाना बड़ागांव, वाराणसी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के मामा महेंद्र यादव की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed