Ghazipur News: बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई है
Ghazipur News: स्कूल के खंडहर में युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर कासिमाबाद कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। मशक्कत के बाद शिनाख्त हुई तो परिजन भी आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक की हत्या की गई है। वह 24 मई से घर नहीं आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गंगौली गांव के पश्चिम छोर पर स्थित बंद पड़े स्कूल के खंडहर में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव की पहचान हसनपुर गांव निवासी बाला लखनदर (18) पुत्र गोविंद राम के रूप में की है।
जानकारी के अनुसार कर्मोपुर-हसनपुर मार्ग स्थित बंद पड़े स्कूल के खंडहर से बुधवार सुबह दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान की। ग्रामीणों के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास मृतक के कपड़े भी बिखरे पड़े मिले, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
परिजनों के मुताबिक, बाला लखनदर 24 मई को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था। मृतक के पिता गोविंद राम ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को खंडहर में फेंका गया है। उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे और जलाने के भी साक्ष्य मिले हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर डटे रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।