सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ration distribution stalled in Bhadsa village, demand for alternative arrangements

Ghazipur News: भदसा गांव में राशन वितरण ठप, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ration distribution stalled in Bhadsa village, demand for alternative arrangements
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद क्षेत्र के भदसा गांव में कोटेदार सुरतिया देवी के निधन के बाद राशन वितरण व्यवस्था ठप हो गई है। ग्राम प्रधान भोला चौहान ने प्रशासन को पत्र भेजकर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
Trending Videos

प्रधान ने डीएम, एसडीएम और कासिमाबाद पूर्ति निरीक्षक को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कोटेदार सुरतिया देवी का 23 मई को निधन हो गया है। उनके निधन के कारण भदसा ग्राम सभा में राशन वितरण पूरी तरह से बंद है, जिससे पात्र कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग किया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए भदसा की राशन दुकान को अस्थायी रूप से निकटवर्ती गांव दुधौड़ा की दुकानदार के यहां अटैच किया जाए, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की है। कासिमाबाद पूर्ति अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कोटेदार की मौत की सूचना परिजनों द्वारा मिली है, जांच भी हो गई है। अभी फिलहाल नजदीकी दुकानदार को अटैच किया जा रहा है, जिसके बाद नए सिरे से आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed