फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीमून पर टूट गया था अतुल: RJ सिद्दीकी की तरफ तो नहीं था निकिता का इशारा, शादी के 15 दिन बाद दे दिया था हिंट

Fri, 20 Dec 2024 06:22 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Dec 2024 06:22 PM IST
सार

जब अतुल ने निकिता से पूछा कि जब तुम्हें शादी नहीं करनी थी तो फिर मेरे साथ ऐसा क्यों किया। इस पर निकिता का जवाब था कि मेरे पिता को दिल की बीमारी थी। डॉक्टरों ने भी कह दिया था कि उनके पास बहुत वक्त नहीं है। 

विज्ञापन
Atul shubhash broken on honeymoon Nikita hinting towards RJ Siddiqui
अतुल सुभाष और निकिता - फोटो : अमर उजाला

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के मामले में निकिता के कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान ने कई राज उजागर किए हैं। उसने अपने बयान में जज के सामने कहा था कि शादी के बाद हम हनीमून के लिए मॉरीशस थे। उस वक्त मैंने अतुल को बताया था कि मैं शादी नहीं करना चाहती थी। और अतुल से तो और शादी नहीं करना चाहती थी। मैंने यह शादी दवाब में की थी। 

Atul shubhash broken on honeymoon Nikita hinting towards RJ Siddiqui
पत्नी निकिता के साथ अतुल सुभाष - फोटो : अमर उजाला

अतुल को दिया था ये जवाब
जब अतुल ने निकिता से पूछा कि जब तुम्हें शादी नहीं करनी थी तो फिर मेरे साथ ऐसा क्यों किया। इस पर निकिता का जवाब था कि मेरे पिता को दिल की बीमारी थी। डॉक्टरों ने भी कह दिया था कि उनके पास बहुत वक्त नहीं है। इसके बाद मां और घर वालों ने मुझ पर दबाव बनाया और मैंने इस शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी।   

Atul shubhash broken on honeymoon Nikita hinting towards RJ Siddiqui
अतुल सुभाष के ससुराल वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

निकिता और आरजे सिद्दीकी के बीच क्या रिश्ता
निकिता ने भरण पोषण के मामले में परिवार न्यायालय में चल रहे मुकदमे में बयान दर्ज कराया है कि अतुल उसे बच्चे के नाम पर कुछ खर्च हर महीने उसके बैंक खाते में भेजता था। बैंक खाता लखनऊ में है। इसमें पता केयर ऑफ आरजे सिद्दीकी के नाम से दर्ज है। इस बयान पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर निकिता से यह व्यक्ति कैसे संबंधित हैं। क्या निकिता इसकी वजह से तो शादी नहीं करना चाहती थी। इन सबके के बीच कई सवाल खड़े हो गए हैं और आगे इन सभी सवालों के जवाब अभी आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Atul shubhash broken on honeymoon Nikita hinting towards RJ Siddiqui
अतुल सुभाष की फाइल फोटो व दस्तावेजों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

निकिता के बैंक खाते के पते ने खड़े किए कई सवाल
निकिता के बयान के आधार पर न तो उसका और न ही अतुल का लखनऊ से कोई लेना देना है। निकिता जौनपुर की निवासी है और अतुल समस्तीपुर का। निकिता ने बयान में कहा है कि शादी के बाद व दिल्ली से बंगलूरू शिफ्ट हो गई, जबकि अतुल पहले से वहां कार्यरत था। अब निकिता के बैंक खाते में दर्ज इस पते ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर निकिता से यह व्यक्ति कैसे संबंधित है और निकिता ने लखनऊ में खाता क्यों खुलवाया? निकिता ने बयान में यह भी कहा है कि उसने अपने बेटे व्योम का जन्मदिन लखनऊ में मनाया था, जिसका खर्च अतुल ने भेजा था। इस बयान ने कई सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Atul shubhash broken on honeymoon Nikita hinting towards RJ Siddiqui
मरने से पहले अतुल सुभाष ने वीडियो जारी किया था। - फोटो : सोशल मीडिया।

लॉकडाउन में घरेलू काम में निकिता की मदद करता था अतुल
निकिता सिंघानिया ने परिवार न्यायालय में दर्ज बयान में यह कहा है कि शादी के कुछ दिन बाद तक उसके और अतुल के संबंध ठीक थे। दोनों हनीमून के लिए भी गए थे। अतुल उसे मानता था। निकिता ने बयान में कहा है कि कोरोना लॉकडाउन में जब घर में नौकर नहीं आते थे तो अतुल घर के काम में उसकी मदद करता था। बर्तन तक धुलवाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed