फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा: आरजे सिद्दीकी नाम के व्यक्ति से जुड़ा पत्नी निकिता का नाम, उठ रहे ऐसे सवाल

Fri, 20 Dec 2024 06:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Dec 2024 06:19 PM IST
सार

Atul Subhash News Today: बनारस में इलाज के दौरान निकिता के पिता की मृत्यु हुई थी। निकिता ने बयान में बताया है कि शादी के पहले से उसके पिता मनोज सिंघानिया की तबीयत बहुत खराब थी। वह हृदय रोगी थे। उनका इलाज पहले जौनपुर में चल रहा था।

विज्ञापन
Nikita s bank account was in Lucknow address was in name of RJ Siddiqui.
पत्नी निकिता के साथ अतुल सुभाष - फोटो : अमर उजाला

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के मामले में निकिता के कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान ने कई राज उजागर किए हैं। निकिता ने भरण पोषण के मामले में परिवार न्यायालय में चल रहे मुकदमे में बयान दर्ज कराया है कि अतुल उसे बच्चे के नाम पर कुछ खर्च हर महीने उसके बैंक खाते में भेजता था। बैंक खाता लखनऊ में है। इसमें पता केयर ऑफ आरजे सिद्दीकी के नाम से दर्ज है। इस बयान पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर निकिता से इस व्यक्ति कैसे संबंधित है। वहीं निकिता ने बयान में यह भी कहा था कि उसकी शादी दबाव में हुई थी।



Nikita s bank account was in Lucknow address was in name of RJ Siddiqui.
अतुल सुभाष केस - फोटो : अमर उजाला।

निकिता के बयान के आधार पर न तो उसका और न ही अतुल का लखनऊ से कोई लेना देना है। निकिता जौनपुर की निवासी है और अतुल समस्तीपुर का। निकिता ने बयान में कहा है कि शादी के बाद व दिल्ली से बंगलूरू शिफ्ट हो गई, जबकि अतुल पहले से वहां कार्यरत था।

Nikita s bank account was in Lucknow address was in name of RJ Siddiqui.
अतुल सुभाष मामला - फोटो : अमर उजाला

अब निकिता के बैंक खाते में दर्ज इस पते ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर निकिता से यह व्यक्ति कैसे संबंधित है और निकिता ने लखनऊ में खाता क्यों खुलवाया? निकिता ने बयान में यह भी कहा है कि उसने अपने बेटे व्योम का जन्मदिन लखनऊ में मनाया था, जिसका खर्च अतुल ने भेजा था। इस बयान ने कई सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikita s bank account was in Lucknow address was in name of RJ Siddiqui.
परिवार के साथ अतुल सुभाष(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में घरेलू काम में निकिता की मदद करता था अतुल
निकिता सिंघानिया ने परिवार न्यायालय में दर्ज बयान में यह कहा है कि शादी के कुछ दिन बाद तक उसके और अतुल के संबंध ठीक थे। दोनों हनीमून के लिए भी गए थे। अतुल उसे मानता था। निकिता ने बयान में कहा है कि कोरोना लॉकडाउन में जब घर में नौकर नहीं आते थे तो अतुल घर के काम में उसकी मदद करता था। बर्तन तक धुलवाता था।

विज्ञापन
Nikita s bank account was in Lucknow address was in name of RJ Siddiqui.
पत्नी निकिता के साथ अतुल - फोटो : अमर उजाला

बनारस में इलाज के दौरान हुई थी निकिता के पिता की मृत्यु
निकिता ने बयान में बताया है कि शादी के पहले से उसके पिता मनोज सिंघानिया की तबीयत बहुत खराब थी। वह हृदय रोगी थे। उनका इलाज पहले जौनपुर में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें बनारस दिखाया गया। वहीं इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed