फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवर ने विधवा भाभी का किया वो हश्र, जानकर कांप उठेगी रूह

Thu, 20 Apr 2017 01:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 01:39 AM IST
brother in law murdered widow sister in law
डेमो

चित्रकूट जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां मानिकपुर इलाके में एक देवर ने अपनी ही भाभी को वो हश्र किया जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। 


 

brother in law murdered widow sister in law
मृतक महिला की पुत्री - फोटो : अमर उजाला
बड़ी ही बेरहमी से देवर ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी भाभी को मौत की नींद सुला दिया। महिला के छोटे-छोटे बच्चे यतीम हो गए। मां की मौत के बाद रो रोकर इनका बुरा हाल है। वारदात शुक्रवार रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा देवर बड़ी ही आराम से भाग गया। 
 
brother in law murdered widow sister in law
मृतका के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के सकरौहा कालोनी का है। यहां रजिया पत्नी बबुवा कोल(45) घर के पास बैठी थी, तभी उसका देवर चुनका कोल वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। आते ही उसने अपनी भाभी रजिया पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह महिला पर तब तक वार करता रहा जब तक वह अचेत नहीं हो गई। इसके बाद खुन से लथपथ अपनी भाभी को छोड़कर गाली गलौज करते हुए भाग गया। 

घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर एसपी समेत फोर्स पहुंच गई। घटना का जायजा लिया। देर रात तक पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार यादव वहां डटे रहे और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश में लगे रहे।

 
विज्ञापन
brother in law murdered widow sister in law
मृतका की मौत के बाद अब बच्चों का नहीं बचा कोई सहारा - फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद एसपी दिनेश पाल ने मीडिया के सामने बताया की मृतिका का लड़का अपने चाचा के यहां जाकर खाना खाने लगा था इसी बात को लेकर उसकी मां उसे डांट रही थी कि मैंने रोज तेरे लिए खाना बनाती हूं लेकिन तू अपने चाचा के यहां जाकर खाना खा लेता है। उसकी डांट को सुनकर मृतिका के देवर चुनका कोल आगबबूला हो उठता है और कुल्हाड़ी से अपनी भाभी के ऊपर वार कर देता है। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed