लोहरा मोड़ के समीप बुधवार दोपहर टायर फटने की वजह से एक बोलेरो मवेशी चरा रहे बुजुर्ग को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार नलकूप सचिव ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम मोड़ दिया। दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। वहीं एक अन्य हादसे में स्वर्ण करोबारी की भी मौत हो गई है।
{"_id":"5eb30c218ebc3e903e719d3b","slug":"kaushambi-news-update-tire-cracked-bolero-overturned-in-pits-tube-wells-including-two-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में टायर फटा, गड्ढ़े में पलटी बोलेरो, नलकूप सचिव सहित दो मरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में टायर फटा, गड्ढ़े में पलटी बोलेरो, नलकूप सचिव सहित दो मरे
Thu, 07 May 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
kaushambi news
- फोटो : prayagraj
लौटते वक्त लोहरा मोड़ के समीप अचानक बोलेरो का टायर फट गया। जिसके बाद अनियंत्रित हुई बोलेरो सड़क पर मवेशी चरा रहे पन्नोई निवासी शिवदानी (60) को रौंदते हुए गड्ढृे में पलट गई। हादसे में शिवदानी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को मूरतगंज पीएचसी भेजवाया। इस दौरान रास्ते में ही इसरारुल की सांसें थम गईं। परवेज को मूरतगंज पीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
मतलूब की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसे ही कड़ा धाम क्षेत्र के बिहामिदपुर गांव का विनय सोनी (24) पुत्र हरिओम ज्वैलरी की दुकान चलाता था। मंगलवार शाम वह किसी काम से सैनी जा रहा था। कमालपुर के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल भेजवाने का प्रयास कर रही थी। इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर मिलते ही पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।