फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में बारिश बनी आफत: बैरिकेडिंग कर बंद किए अंडरपास, पानी में डूबे वाहन, जलभराव से जूझते रहे लोग; तस्वीरें

Wed, 08 Jul 2026 02:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 08 Jul 2026 02:38 PM IST
सार

जलभराव और धीमी रफ्तार से चलते वाहनों के कारण कई इलाकों में यातायात रेंगता नजर आया। भूतेश्वर अंडरपास और नए बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे जलभराव होने से यातायात रोकना पड़ा। इसके चलते वाहनों का दबाव वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ गया। 

विज्ञापन
Severe waterlogging due to rain in Mathura
मथुरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में मंगलवार दोपहर दो बजे से हुई तेज बरसात में शहर के नाले-नालियां उफान मारने लगे और जगह-जगह भीषण जलभराव हो गया। कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया। नए बस स्टैंड पर निर्माण कार्य ने राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दी। अंडरपास के नीचे कई फीट पानी भर गया, गुजरते समय कई वाहन डूब गए। अंडरपास पर जेसीबी से बैरिकेडिंग करके आवागमन बंद किया गया।


दो बजे के बाद दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ लोगों की सुबह हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया उमस और बढ़ती गई। करीब दो बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे की वर्षा में शहर के भूतेश्वर अंडरपास पर कई फीट पानी भर गया। 



 
Severe waterlogging due to rain in Mathura
बारिश से हो रखा जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम ने जेसीबी से बैरिकेडिंग कराकर आवागमन बंद कराया गया। इसी तरह नया बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे भी पानी भर जाने के कारण आवागमन बंद किया गया और पंप सेट लगाकर जलनिकासी का कार्य शुरू हुआ। नए बस स्टैंड रेलवे पुल पर नई रेल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। नए बस स्टैंड पर निर्माण कार्य ने राहगीरों की और मुसीबत बढ़ा दी। आवागमन बंद होने से राहगीरों को इधर-उधर से निकलना पड़ा। बारिश से श्रीजी बाबा आश्रम, कृष्णा नगर, शंकर विहार, राधिका विहार, महोली रोड, छत्ता बाजार, चंदनवन समेत कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। हालांकि बारिश बंद होने के कई घंटे बाद यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटी और आवागमन सुचारू किया।

 
Severe waterlogging due to rain in Mathura
मथुरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश के बाद शहर की सड़कों पर लगा जाम
इधर, बारिश के बाद शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर के अंदर मार्गों और चौराहों पर जाम लग गया, जिससे राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव और धीमी रफ्तार से चलते वाहनों के कारण कई इलाकों में यातायात रेंगता नजर आया। भूतेश्वर अंडरपास और नए बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे जलभराव होने से यातायात रोकना पड़ा। इसके चलते वाहनों का दबाव वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ गया। होली गेट, डीग गेट, कृष्णा नगर, महोली रोड, भूतेश्वर चौराहा, छत्ता बाजार और आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने प्रमुख चौराहों पर मोर्चा संभालकर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से निकालने का प्रयास किया, लेकिन अधिक दबाव के कारण स्थिति देर शाम तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Severe waterlogging due to rain in Mathura
जलभराव के दाैरान पानी में गिर गया शख्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो घंटे की मूसलाधार बारिश से नगर में जलभराव
छाता नगर और देहात क्षेत्रों में मंगलवार को हुई करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचल में किसानों के लिए यह बारिश वरदान बनकर बरसी है। तेज बारिश के कारण नगर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। तहसील परिसर के मुख्य गेट से लेकर बरसाना रोड स्थित ईदगाह के सामने तक सड़कों पर पानी भर गया। तहसील परिसर में भी पानी भरने से फरियादियों और कर्मचारियों को दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर बार बारिश में उन्हें इन समस्याओं से जूझना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। अलवाई, रनवारी, नरी, सेमरी, भदावल, लाडपुर, दौताना और चंदौरी समेत आसपास के गांवों में हुई अच्छी बारिश से किसान उत्साहित हैं। किसान नारायण सिंह, आसाराम, देवी राम, अमर सिंह, हरे कृष्ण और नित्तर आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से फसल को पानी की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि इस बारिश से खेतों में खड़ी ज्वार और धान की फसल को संजीवनी मिली है।

 
विज्ञापन
Severe waterlogging due to rain in Mathura
बारिश से सड़क बन गई तालाब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो घंटे की बारिश से तालाब बना नगर
वृंदावन में मंगलवार दोपहर करीब दो घंटे हुई बारिश ने गर्मी और उमस से राहत तो दिलाई, लेकिन नगर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत भी सामने ला दी। बारिश थमने के बाद कई प्रमुख मार्गों, बाजारों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कें पानी से लबालब होने के कारण राहगीरों, श्रद्धालुओं, वाहन चालकों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वे लोग जिधर भी गए वहां पानी भरा मिला। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed