फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   youths running on road were run over by an unknown vehicle In Mathura

Mathura News: सड़क पर दौड़ रहे युवाओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मची चीखपुकार; नाै युवक गंभीर घायल

Tue, 07 Jul 2026 12:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 07 Jul 2026 12:27 PM IST
सार

मथुरा में दाैड़ कर रहे युवाओं को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। हादसे से चीखपुकार मच गई। नाै युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
youths running on road were run over by an unknown vehicle In Mathura
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के साैंख में नौकरी की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ रहे रहे युवाओ को पीछे से अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना में करीब नाै युवक बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ने घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे गोवर्धन रोड स्थित गांव तसिया के समीप 15 से अधिक युवा नौकरी की तैयारी के लिए दौड़ कर रहे थे। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने युवाओ को रौंद दिया। घटना में करीब नाै युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां घायलो का उपचार चल रहा है। घटना में बीनू, टीटू, कन्हैया लाल, चिंटू, जगमोहन, सौरव, दीपक, कन्हैया सिंह, पुष्पेंद्र बुरी तरह से घायल हैं। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दौड़ कर रहे युवाओ में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी है। घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed