फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Major police crackdown on cybercriminals in Mathura 90 suspects detained

साइबर ठगों पर सबसे बड़ा एक्शन: 400 पुलिसकर्मियों ने की 25 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, हिरासत में 90 संदिग्ध

Tue, 07 Jul 2026 01:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 07 Jul 2026 01:54 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा कार्रवाई की गई। पीएसी और 17 थानों की फोर्स ने एक साथ 25 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दाैरान 90 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Major police crackdown on cybercriminals in Mathura 90 suspects detained
साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा जिले में साइबर अपराधियों और ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा तलाशी अभियान चलाया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में जिले भर में पीएसी के साथ 17 थानों की पुलिस ने एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के साइबर ठगों और उनके मददगारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़, कोसीकलां समेत जिले के विभिन्न राजस्थान सीमावर्ती क्षेत्रों में 25 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लगभग 90 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत लिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और साइबर अपराध से संभावित संबंधों की गहन जांच कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था ताकि अपराधियों को भागने का मौका न मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अभियान में पीएसी की कई कंपनियां, 17 थानों के लगभग 400 पुलिसकर्मी और दर्जनों क्षेत्राधिकारी शामिल रहे। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तड़के एक साथ गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां के 25 से अधिक चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर के कई स्थानों पर साइबर ठगों पर कार्रवाई की गई है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

 

ठगों के गढ़ पर कड़ा प्रहार
ग्रामीण इलाके, विशेषकर गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां के कुछ क्षेत्र पिछले कुछ समय से साइबर ठगों के नए गढ़ के रूप में उभर रहे थे। ये ठग फर्जी लॉटरी, सिम ब्लॉक करने और बैंक अधिकारी बनकर देश भर के भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते रहे हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करना है।

ये भी पढ़ें-400 मीटर की दूरी और जिंदगी हार गई कीर्ति: एंबुलेंस खड़ी रही, मिन्नतें करते रहे परिजन; चालक का नहीं पसीजा दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed