{"_id":"6a291ae005e8a47635063fcc","slug":"storm-havoc-in-mathura-tents-torn-apart-trees-uprooted-and-power-supply-disrupted-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: आंधी ने मथुरा में मचाई भारी तबाही, उड़ गए भंडारों के टेंट, पेड़-खंभे टूटकर गिरे, घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: आंधी ने मथुरा में मचाई भारी तबाही, उड़ गए भंडारों के टेंट, पेड़-खंभे टूटकर गिरे, घंटों गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:04 PM IST
सार
तेज आंधी ने मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। 84 कोस परिक्रमा मार्ग के टेंट उखड़ गए, पेड़ और बिजली के पोल गिरने से कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि गोवर्धन में सड़क पर विशाल बोर्ड गिरने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
1 of 8
आंधी ने मथुरा में मचाई भारी तबाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में मंगलवार शाम आई आंधी ने तबाही मचाई। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़, विद्युत खंभों के साथ-साथ ब्रज-84 कोस परिक्रमा मार्ग में लगाए गए भंडारों व शिविरों के टेंट उड़ गए। देर रात तक बारिश के आसार बने रहे।
मंगलवार सुबह से ही तेज धूप रही। दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीते दिनों आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज थी। वहीं मंगलवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी से होर्डिंग, बैनर, पेड़ और ब्रज-84 कोस परिक्रमा मार्ग में लगे शिविरों के पंडाल उखड़ गए। करीब 30 मिनट की आंधी में कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश और आंधी के आसार जताए हैं।
2 of 8
मथुरा में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंधी में विकास प्राधिकरण का विशाल बोर्ड गिरा, हादसा टला
गिरिराज तलहटी में आंधी के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन राधाकुंड से गोवर्धन जाने वाले रिंगरोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विकास प्राधिकरण का भारी-भरकम सूचना बोर्ड तेज हवा के झोंके से उखड़कर सीधे सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे किसी के घायल होने की घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम को अचानक मौसम बिगड़ा। आंधी के साथ बारिश शुरू होते ही लोहे का विशाल बोर्ड अपनी जगह से हटकर सड़क पर गिर गया। इससे सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोगों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ा।
3 of 8
आंधी ने मथुरा में मचाई तबाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज आंधी से उड़े बिजली के फ्यूज, घंटों बाधित रही आपूर्ति
वृंदावन में मंगलवार को आई तेज आंधी ने शहर की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में बिजली लाइनों और उपकरणों में फॉल्ट आने से घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं, मंदिरों और धर्मस्थलों में ठहरे श्रद्धालु भी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
आंधी ने मथुरा में मचाई तबाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर बिजली के फ्यूज उड़ गए और लाइनों में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते गोपीनाथ बाजार, गौतमपाड़ा, चैतन्य विहार, बुर्जा, रुक्मिणी विहार, रंगजी मंदिर क्षेत्र, ओमेक्स, पुष्पांजलि बैकुंठ, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग समेत दर्जनों इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कटौती के कारण लोगों को घरों और दुकानों में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोग घरों से निकलकर सड़कों और खुले स्थानों पर बैठने को मजबूर हो गए। मंदिर क्षेत्र में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु भी बिजली न होने से गर्मी से बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन
5 of 8
मथुरा में आंधी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी थमने के काफी देर बाद भी कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे पेयजल आपूर्ति और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर फॉल्ट तलाशने और आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर तकनीकी खराबी आई थी, जिन्हें दूर कर अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। शेष स्थानों पर भी मरम्मत कार्य जारी रहा। गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।