{"_id":"6a23c53a30e64277a100a433","slug":"iitian-baba-case-mother-kept-urging-him-to-quit-crime-self-styled-godman-claimed-2026-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईआईटियन बाबा पर एक और नया खुलासा: 'गलत रास्ता छोड़ दे', रोती और गिड़गिड़ाती रही मां; पर वो इस बात पर अड़ा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटियन बाबा पर एक और नया खुलासा: 'गलत रास्ता छोड़ दे', रोती और गिड़गिड़ाती रही मां; पर वो इस बात पर अड़ा रहा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:21 PM IST
सार
भक्ति के पथ पर चलकर जुर्म का रास्ता चुनने वाले आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के मामले में एक और खुलासा हुआ है।
बाबा और उसकी मां के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो से साफ है कि मां अपने बेटे को लगातार अपराध और गलत रास्ता छोड़ने की नसीहत देती रही लेकिन बाबा ने अपनी मां की एक न सुनी
विज्ञापन
1 of 11
IITian Baba Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मथुरा के प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई करने के बाद भक्ति के पथ पर चलकर जुर्म का रास्ता चुनने वाले आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के प्रकरण में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
अब बाबा और उसकी मां के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो से साफ है कि मां अपने बेटे को लगातार अपराध और गलत रास्ता छोड़ने की नसीहत देती रही लेकिन बाबा ने अपनी मां की एक न सुनी और खुद को श्रीकृष्ण का अवतार बताते हुए जुर्म के दलदल में धंसता चला गया।
वायरल हो रहे 20 मिनट के इस ऑडियो में मां की बेबसी और बेटे का अड़ियल रवैया साफ सुनाई दे रहा है। मां रोते और गिड़गिड़ाते हुए उसे समझा रही है कि उच्च शिक्षा का इस्तेमाल सही जगह कर और इस गलत रास्ते को छोड़ दे, अन्यथा इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।
बावजूद आरोपी अपनी मां की ममता और सीख पर भारी पड़ता दिखा और उसने अवैध गतिविधियों को जारी रखा। इस ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस अब इसके तकनीकी पहलुओं और वॉयस सैंपल की जांच कर रही है।
एक युवती भी लगा रही आरोप
वायरल ऑडियो में एक युवती भी बाबा से फोन पर बातचीत कर रही है। बातचीत के लहजे से साफ प्रतीत हो रहा है कि युवती बाबा पर गलत काम करने का आरोप लगा रही और नेटवर्क की गतिविधियों से पूरी तरह वाकिफ होने का भी दावा कर रही है। अपनी व्यथा कहने के बाद युवती ने बाबा से कहा कि उनके गलत कामों के बारे में उनकी मां को सब कुछ बता दिया है। इसके बाद बाबा ने फोन काट दिया।
बाबा के लेपटॉप से रैकेट का डेटा खंगाल रही पुलिस
अभिषेक उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के काले कारनामों और उसके संगठित रैकेट को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने बाबा के पास से बरामद लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर डेटा खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि लैपटॉप के डेटा से कई चौंकाने वाले राज और सफेदपोशों के नाम बाहर आ सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।