सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bank manager assaulted in Nidhivan

Mathura: निधिवन में श्रद्धालुओं में टकराव, दर्शन करने पहुंचे बैंक मैनेजर से मारपीट; कपड़े फाड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 07 Jun 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

भीड़ के बीच दोनों श्रद्धालु दलों में धक्का मुक्की को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही समय में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आपस में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। इस दौरान संदीप के कपड़े फाड़ दिए व पीटकर घायल कर दिया। 

Bank manager assaulted in Nidhivan
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

निधिवन में परिवार के साथ दर्शन करने आए बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर और मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। विवाद में बैंक मैनेजर से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की है।
Trending Videos


रविवार को हापुड़ की वैशाली काॅलोनी निवासी संदीप शर्मा अपने पिता फूलवास शर्मा, मां और आठ वर्षीय बेटे के साथ निधिवन में दर्शन करने के लिए आए थे। संदीप एक बैंक शाखा में रिलेशनशिप मैनेजर हैं। यहां मध्यप्रदेश के आठ-नौ श्रद्धालु भी दर्शन करने के लिए पहुंचे। इनके साथ महिलाएं भी शामिल थीं। भीड़ के बीच दोनों श्रद्धालु दलों में धक्का मुक्की को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही समय में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आपस में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। इस दौरान संदीप के कपड़े फाड़ दिए व पीटकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के दौरान संदीप के पिता के गले से सोने की चेन गुम हो गई, हालांकि बाद में वह मिल गई। बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed