{"_id":"6a25211d29d2bca19f0deed5","slug":"15-year-old-boy-from-agra-drowns-during-bathing-in-mansi-ganga-at-govardhan-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मानसी गंगा में डूब गया 15 वर्षीय किशोर, मौत से मचा कोहराम; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मानसी गंगा में डूब गया 15 वर्षीय किशोर, मौत से मचा कोहराम; देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार
गोवर्धन की मानसी गंगा में स्नान के दौरान आगरा के 15 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिक्रमा के दौरान हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
किशोर की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज तलहटी में मानसी गंगा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा के रामनगर क्षेत्र से अपने परिजनों के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आए एक 15 वर्षीय किशोर की मानसी गंगा में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने किशोर की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार मृतक किशोर की पहचान भीम (15 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि भीम अपने जीजा और अन्य रिश्तेदारों के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आया था। परिक्रमा के दौरान वह मानसी गंगा के घाट पर पहुंचा और स्नान करने के लिए पानी में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई। कुछ समय बाद उसका शव पानी से बाहर निकाल लिया गया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos