{"_id":"6a258d28495482c088053e38","slug":"collision-between-sleeper-bus-and-truck-on-yamuna-expressway-in-mathura-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रक से टकराई स्लीपर बस, इमरजेंसी गेट और खिड़कियों से कूदे यात्री; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रक से टकराई स्लीपर बस, इमरजेंसी गेट और खिड़कियों से कूदे यात्री; चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार
तेज रफ्तार में आ रही स्लीपर बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद तेज धमाके की आवाज से यात्रियों में खलबली मच गई। चीख-पुकार के साथ भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्रा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। लोग इमरजेंसी विंडो और खिड़कियों से कूद कर भागने लगे। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं। हादसे का कारण ट्रक चालक को झपकी आना बताया गया है, जिसके कारण वह ट्रक से अपना नियंत्रण खो बैठा।
पुलिस के अनुसार, जालौन के उरई से श्री श्याम ट्रेवल्स की डबलडेकर स्लीपर बस करीब 45 से 50 यात्रियों को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रही थी। सुबह होने के कारण बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। माइल स्टोन 73 पर गांव सुहागपुर के पास आगे चल रहे एक ट्रक के चालक को अचानक झपकी आ गई।
Trending Videos

झपकी आने पर चालक ने बीच लेन में ट्रक को रोक दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्लीपर बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद तेज धमाके की आवाज से यात्रियों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार के साथ भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण बस का गेट नहीं खुल पाया। इससे घबराए यात्री अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगे।
घटना की सूचना मांट कंट्रोल रूम द्वारा नौहझील पुलिस को दी गई। यात्रियों का आरोप है कि हादसे के कई घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही डरे-सहमे यात्री अपने बच्चों और सामान के साथ बस से बाहर निकल चुके थे। पुलिस ने घायल हुए चार यात्रियों को सीएचसी नौहझील भिजवाया।

घायलों की पहचान अर्चना निवासी डाकोर, उरई, जालौन, आशीष राज निवासी जेजे कालोनी, इंद्रपुरी, दिल्ली, सुमित निवासी जालौन और हर्ष गुप्ता निवासी मालवीय नगर, कोच्चि के रूप में हुई है। सीएचसी के डॉक्टरों ने अर्चना, सुमित और हर्ष गुप्ता की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मथुरा रेफर किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाया और बाजना कट चौकी पर खड़ा करवाया। इसके बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।