{"_id":"6a26822282543dc21c060fa1","slug":"roadways-bus-lost-control-and-overturned-in-mathura-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बड़ा हादसा: रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, दो महिलाओं की माैत; 15 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बड़ा हादसा: रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, दो महिलाओं की माैत; 15 यात्री घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में सोमवार को एक रोडवेज बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो महिला की माैत हो गई। कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
बस हुई दुर्घटनाग्रस्त।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के फरह टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे में था और रोडवेज बस को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। यात्रियों ने इसका विरोध किया लेकिन चालक ने किसी की नहीं सुनी। फरह टोल प्लाजा के निकट कुर कुंदा गांव पर बस हादसे का शिकार हो गई।
घटना में आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के आंवलखेड़ा अगर पुर निवासी संगीता और मुगर्रा थाना क्षेत्र के नगला छिंगा निवासी चंचल की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। यह भी बताया है कि हादसे में करीब आगरा मथुरा समेत अन्य स्थानों के 15 यात्री घायल हैं, जिनका स्वर्ण जयंती, जिला अस्पताल और फरह सीएससी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटकर साइट से किया और यातायात सुचारू कराया।
Trending Videos