फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: लड्डू गोपाल की पोशाक बनाने में जुटे तौफीक और वसीम, इनके हुनर पर हो जाएंगे फिदा; दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें

Thu, 06 Aug 2026 02:54 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

जन्माष्टमी से पहले ब्रज में भाईचारे की अनूठी तस्वीर देखने को मिल रही है, जहां मुस्लिम कारीगर मोरपंख, जरी और जरदोजी से कान्हा का दिव्य शृंगार तैयार कर रहे हैं। इस बार 200 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार और विदेशी ऑर्डरों से बाजार में उत्साह है।

विज्ञापन
Taufiq and Wasim are busy crafting outfits for Laddu Gopal their artistry will leave you captivated.
लड्डू गोपाल की पोशाक बनाने में जुटे तौफीक और वसीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कान्हा की नगरी में राधे-राधे की धुन के साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द भी देखने को मिल रहा है। बाल गोपाल के जिस मनमोहक शृंगार और पोशाक की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी होती है, उसे तैयार करने में मुख्य भूमिका मुस्लिम कारीगरों की है। पीढ़ियों से कान्हा के वस्त्र और मुकुट सजा रहे मुस्लिम कारीगरों ने मोरपंख की मनमोहक पोशाक और मुकुट तैयार किए हैं। इस बार जन्माष्टमी पर कान्हा की पोशाक, शृंगार सामग्री और मुरली-मुकुट के कारोबार में जबरदस्त उछाल की उम्मीद जताई जा रही है। देश और विदेश से आए ऑर्डर के मुताबिक कारोबारी इस बार 200 करोड़ से अधिक के व्यापार की उम्मीद जता रहे हैं।


मथुरा और आसपास के इलाकों में लगभग 20 हजार व्यापारी और कारीगर कान्हा की पोशाकें और शृंगार सामग्री तैयार करने में दिन-रात लगे हुए हैं। इनमें से एक बड़ा वर्ग मुस्लिम समुदाय का है, जो जरी, गोटा, रेशम और कीमती मोतियों से कान्हा के वस्त्रों पर नक्काशी का काम करता है। डीग गेट के मेवाती मोहल्ले में पोशाक तैयार कर रहे कारीगर तौफीक, वसीम, समीर और साहिल का कहना है कि वे इस काम को केवल एक कारोबार के रूप में नहीं देखते हैं। उनके लिए यह सांस्कृतिक परंपरा और भाईचारे से जुड़ा हुआ विषय है। कान्हा का काम उनके घरों में खुशहाली और बरकत लाता है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी से करीब दो माह पहले ही उनको पोशाक और मुकुट तैयार करने के ऑर्डर मिल जाते हैं।

 
Taufiq and Wasim are busy crafting outfits for Laddu Gopal their artistry will leave you captivated.
मुस्लिम कारीगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया से मिले ऑर्डर
मुस्लिम कारीगरों के हुनर की गूंज अब सात समंदर पार भी सुनाई दे रही है। इस बार अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और खाड़ी देशों से ब्रज की पोशाकों और शृंगार सामग्री के भारी ऑर्डर मिले हैं। विदेशी भक्त और प्रवासी भारतीय विशेष रूप से मथुरा में बनी जरी और जरदोजी वर्क वाली पोशाकें मंगवा रहे हैं। इसके अलावा कुछ जगहों से मोरपंख की पोशाक और मुकुट की मांग भी बढ़ी है।

 
Taufiq and Wasim are busy crafting outfits for Laddu Gopal their artistry will leave you captivated.
पोशाक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
90 हजार रुपये में मोरपंख की पोशाक तैयार करते हैं कारीगर
कारीगर राजू ने बताया कि मोरपंख की पोशाक तैयार करने में काफी समय लगता है। कारीगर पोशाक को वजन के हिसाब से तैयार करते हैं, जिसमें 5 से 6 किलो वजन होता है। कारीगर इसके लिए व्यापारियों से 15 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से अपना मेहनताना लेते हैं। इसके हिसाब से कारीगर एक पोशाक को तैयार करने के लिए करीब 90 हजार रुपये लेते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taufiq and Wasim are busy crafting outfits for Laddu Gopal their artistry will leave you captivated.
पोशाक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूस-मलेशिया तक जा रहीं ठाकुरजी की पोशाकें
वृंदावन से पोशाक विदेशों में बड़ी मात्रा में जा रही हैं। रूस, यूक्रेन, मलेशिया में वृंदावन की बनीं पोशाक को ज्यादा पसंद करते हैं। मलेशिया में तो इंडियन लोक स्थान है, जहां छोेटे-छोेटे मंदिरों में वृंदावन की बनीं पोशाक ही जाती हैं। युद्ध के कारण इस बार पोशाकें कम जा पा रही हैं। इसके अलावा देश में चेन्नई, गुजरात, मुंबई सहित देश के विभिन्न राज्यों में भी पोशाक जा रही हैं।

 
विज्ञापन
Taufiq and Wasim are busy crafting outfits for Laddu Gopal their artistry will leave you captivated.
कारीगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोशाक कारोबारी गणेश अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह से श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फूलबंगला बन रहे हैं। उसी शैली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हाजी के लिए नई डिजायन की पोशाक तैयार की जा रही हैं। पोशाक के साथ पगड़ी, मुकुट, पटका, चोली भी उपलब्ध कराई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्मष्टमी के लिए नई डिजायन की पोशाक बनाने का कार्य होली के बाद से ही प्रारंभ हो गया है। जून माह से देश-विदेश से पोशाक मंगाने के ऑर्डर पोशाक कारोबारियों के पास आने लगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed