{"_id":"6a7387836ec286b2070ba8e6","slug":"deaf-mute-youth-missing-for-a-year-spotted-in-instagram-reel-mathura-news-c-412-1-mt21014-10415-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इंस्टाग्राम रील में दिखा वो युवक, जो है एक साल से लापता, मां ने उसे पहचान लिया; पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंस्टाग्राम रील में दिखा वो युवक, जो है एक साल से लापता, मां ने उसे पहचान लिया; पुलिस ने शुरू की तलाश
Thu, 06 Aug 2026 08:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:09 AM IST
सार
करीब एक साल पहले ईंट भट्टे से लापता हुए मूक-बधिर अमर सिंह के परिजनों को Instagram Reel में उसके जैसे युवक के दिखने से नई उम्मीद जगी है। मां रील लेकर पुलिस के पास पहुंचीं, जिसके बाद सुरीर पुलिस ने संबंधित Instagram ID की जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल से संपर्क किया है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सुरीर से करीब एक वर्ष पहले ईंट भट्टे से लापता हुए मूक-बधिर युवक के इंस्टाग्राम रील में दिखाई देने के बाद उसके परिजनों में बेटे के मिलने की उम्मीद फिर से जाग उठी है। युवक की मां ने रील पुलिस को दिखाते हुए उसकी तलाश तेज करने की गुहार लगाई है। पुलिस अब संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी जुटाने में लगी है।
छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव तरौली निवासी शांतिदेवी अपने मूक-बधिर बेटे अमर सिंह उर्फ गूंगा (35) के साथ वर्ष 2025 में सुरीर क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने आई थीं। 29 मई 2025 को अमर सिंह अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर सुरीर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
हाल ही में एक परिचित ने इंस्टाग्राम पर एक रील दिखाई, जिसमें अमर सिंह जैसा युवक नाचता और हंसता हुआ नजर आया। परिजनों का दावा है कि रील बिहार के किसी जिले की है और उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति अमर सिंह ही है। इसके बाद शांतिदेवी मोबाइल फोन में रील लेकर कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से बेटे का पता लगाने की मांग की। सुरीर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल से संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि रील और उससे जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।