फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Haryana CM Nayab Singh Saini visited Banke Bihari

UP: वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी, बांकेबिहारी के दरबार में टेका माथा; संतों से लिया आशीर्वाद

Wed, 05 Aug 2026 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 10:33 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे और श्रीबांकेबिहारी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने ठाकुरजी से हरियाणा के विकास, प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समाज में सद्भाव की कामना की।

विज्ञापन
Haryana CM Nayab Singh Saini visited Banke Bihari
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी परिवार के साथ आराध्य के दर्शन करते ह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार देर शाम परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे। संत का आशीर्वाद लेने के साथ ही उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने ठाकुरजी के समक्ष शीश झुकाकर देश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी माला, पटका और प्रसाद के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी परिवार के साथ वृंदावन में धार्मिक यात्रा पर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य के दर्शन कर दीप प्रज्ज्वलित कर और पूजन किया। सेवायत गोस्वामियों ने उनको परिवार सहित प्रसादी पटका, माला और प्रसाद प्रदान किया। इसके बाद ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में दर्शन कर सेवायत मोहित मराल गोस्वामी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


सेवायत गोस्वामी ने उन्हें पटका एवं प्रसाद दिया। यहां से वह परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। उनसे करीब 15 मिनट आध्यात्म चर्चा करने के बाद भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रजभूमि विश्व में आस्था का केंद्र है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती से ही गीता का शाश्वत संदेश जगत को भगवान कृष्ण ने दिया था। ब्रज में भी विभिन्न लीलाएं कीं। श्रीबांकेबिहारी से हरियाणा के निरंतर विकास और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed