{"_id":"6a929cb574a17c789b0b2f0c","slug":"terror-of-man-eating-leopard-in-moradabad-killed-and-dragged-away-a-sleeping-farmer-from-his-home-2026-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए का आतंक: घर में सोते किसान को मारकर उठा ले गया, 25 दिन में चार लोगों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए का आतंक: घर में सोते किसान को मारकर उठा ले गया, 25 दिन में चार लोगों को मार डाला
ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक अब खेतों की मेड़ पार कर ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया है। बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार रात खेत से सटे एक खुले मकान के आंगन में सो रहे दिव्यांग किसान जगराज सैनी (35)को तेंदुआ गर्दन से दबोचकर उठा ले गया। सुबह किसान का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला।
2 of 8
मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस घर में यह घटना हुई वह खेत के बिल्कुल नजदीक है। उसमें खिड़की-दरवाजे भी नहीं हैं। इसी खुले रास्ते से तेंदुआ आसानी से आंगन तक पहुंच गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इससे पहले बहापुर बलिया में 18 अगस्त को चारा लेने गईं ब्रह्मो देवी पर तेंदुए ने हमला किया था।
3 of 8
मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद 25 अगस्त को गन्ने के खेत में काम कर रहीं मिथिलेश देवी को तेंदुए ने निशाना बनाया। दोनों घटनाओं में महिलाओं की मौत हुई। मिथिलेश पर हमला उस समय हुआ जब आसपास उनके पति और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में तेंदुए का आतंक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब जगराज को घर के आंगन से उठाकर ले जाने की घटना ने हमलों की गंभीरता और बढ़ा दी है। 29 अगस्त तक ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए के हमलों से चार लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे पहले तीन अगस्त को लालापुर पीपलसाना गांव में खेत में चारा काट रही महिला संतोष देवी को निवाला बनाया था।
विज्ञापन
5 of 8
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में तेंदुए का आतंक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वन विभाग के अनुसार ठाकुरद्वारा क्षेत्र में करीब 30 तेंदुओं की सक्रियता का अनुमान लगाया गया है और लगभग 40 गांव प्रभावित बताए गए हैं। तेंदुओं की निगरानी और रेस्क्यू के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। थर्मल ड्रोन से भी तलाश की जा रही है। इसके बावजूद आबादी के बीच तेंदुए की मौजूदगी लगातार चुनौती बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।