फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्जिद ध्वस्तीकरण: इमरान मसूद बोले- सहारनपुर को संभल बनाने की साजिश, पहले मस्जिदों में वजू के लिए होते थे कुएं

Wed, 09 Sep 2026 11:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 09 Sep 2026 11:39 PM IST
सार

Saharanpur News: सहारनपुर में कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद को शनिवार को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। इस मामले में हाईकोर्ट एक-दो दिन में सुनवाई कर सकता है। वहीं यूट्यूबर हुदा जरीवाला को जमानत मिल गई है। सपा प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने मस्जिद की ईंटें लोगों से घर ले जाने की अपील की।

विज्ञापन
Mosque Demolition: Imran Masood says there is a conspiracy to turn Saharanpur into Sambhal; earlier
इमरान मसूद। मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला। - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मामले में मस्जिद प्रबंधन की ओर से हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई है। मामले पर सुनवाई एक से दो दिन में हो सकती है। वहीं सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारे जिले को संभल बनाने की साजिश थी। इसके अलावा यूट्यूबर हुदा जरीवाला को कोर्ट से जमानत मिल गई। सपा की प्रदेश सचिव रूही अंजुम भी मलबे वाले स्थान पर पहुंची और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 

 
Mosque Demolition: Imran Masood says there is a conspiracy to turn Saharanpur into Sambhal; earlier
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन द्वारा शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को बिना किसी नोटिस और आदेश के ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद मस्जिद प्रबंधन कमेटी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं से सलाह करने के बाद हाईकोर्ट में मंगलवार दोपहर रिट दाखिल की गई। बुधवार को पता चला कि रिट कॉज लिस्ट में आ गई है। इस पर सुनवाई एक से दो दिन में होगी। 
Mosque Demolition: Imran Masood says there is a conspiracy to turn Saharanpur into Sambhal; earlier
मस्जिद में निकले कुएं के पास तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि मस्जिद प्रबंधन की ओर से दायर रिट पर सुनवाई शुक्रवार को भी हो सकती है। यदि इस दिन सुनवाई नहीं होती है तो मामला सोमवार तक चला जाएगा। 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है। मस्जिद कमेटी की ओर से दायर रिट में कहा गया है कि मस्जिद को हटाए जाने से पहले संबंधित पक्ष को नोटिस नहीं दिया गया। साथ ही रिट में वर्शिप एक्ट का भी हवाला दिया गया है। इसके अलावा अन्य साक्ष्यों को स्वीकार नहीं किए जाने को भी महत्वपूर्ण तथ्य बताया गया। रिट में प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट इन सभी बिंदुओं पर सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mosque Demolition: Imran Masood says there is a conspiracy to turn Saharanpur into Sambhal; earlier
मस्जिद का मलबा और उसके पास तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एएसआई की रिपोर्ट करेगी खुलासा
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद में मिली कुएं जैसी संरचना के बारे में और राज एएसआई की टीम खोलेगी। एएसआई अपनी जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपेगी। रिपोर्ट सामने आने की बाद ही ठोस स्तर पर कहा जा सकता है कि यह कुआं है या कुछ और। इसके साथ ही निर्माण वर्ष समेत अन्य जानकारी भी सामने आएगी। प्रशासन को भी रिपोर्ट का इंतजार है।
 
विज्ञापन
Mosque Demolition: Imran Masood says there is a conspiracy to turn Saharanpur into Sambhal; earlier
यूट्यूबर हुदा जरीवाला। - फोटो : अमर उजाला
महिला यूट्यूबर हुदा जरीवाला को मिली जमानत
मस्जिद ध्वस्त किए जाने और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार महिला यूट्यूबर हुदा जरीवाला को बुधवार को जमानत मिल गई। एक दिन पहले उन्हें थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने सर्किट हाउस पर हंगामा करने के साथ ही सीएम पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बुधवार को मामले की सुनवाई सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। सुनवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed