फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मदरसों के बाद अब मकतबों का रिकाॅर्ड खंगालेगी ATS, संदिग्ध गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहा है सहारनपुर

Mon, 28 Oct 2024 01:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Oct 2024 01:23 PM IST
सार

यूपी एटीएस के रडार पर सहारनपुर फिर से आ गया है। लखनऊ मुख्यालय से मिले आदेश के बाद जोन में एटीएस सक्रिय हो गई है। यहां सहारनपुर जोन के तीन जिलाें में चल रहे मकतबों का रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। किन बिंदुओं पर होगी जांच पढ़ें विस्तार से।

विज्ञापन
UP: After madrasas, now ATS will investigate the records of maktabs, Saharanpur
मकतब

संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सहारनपुर मंडल हमेशा सुर्खियों में रहा है। देश में कहीं भी आतंकी गतिविधियां हों लेकिन अधिकांश मामलों में तार देवबंद से जुड़ते हैं। एनआईए और एटीएस कई बार यहां छापेमारी कर संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे विभिन्न मामलों में मदरसों के नाम भी सामने आए हैं।



संपत्ति, पंजीकरण समेत इन बिंदुओं पर होगी जांच
अब मदरसों के बाद सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के 473 मकतब एटीएस के निशाने पर आ गए हैं, जिनकी संपत्ति से लेकर पंजीकरण और फंडिंग समेत तकरीबन आठ बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। कई जगहों पर मस्जिदों में भी मकतब संचालित हैं।

UP: After madrasas, now ATS will investigate the records of maktabs, Saharanpur
मदरसे में तालीम लेते छात्र - फोटो : अमर उजाला

पहली बार एटीएस के रडार पर नहीं आए मकतब
सहारनपुर मंडल में मकतब का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। अब एटीएस की रडार पर सहारनपुर मंडल के 473 मकतब हैं, जिनकी संपत्ति, पंजीकरण और फंडिंग की जांच शुरू दी है। सहारनपुर मंडल और खासकर देवबंद सुर्खियों में रहा है। कई बार एटीएस और एनआईए यहां से संदिग्ध आतंकियों को पकड़कर ले गई थी।  

दरअसल, एटीएस सहारनपुर से कई बार संदिग्ध आतंकी भी पकड़ चुकी है। इसके अलावा बांग्लादेशी और रोहिंग्या यहां से गिरफ्तार हुए। कुछ समय पहले मदरसों की जांच हुई थी। अब एटीएस सहारनपुर मंडल के 473 मकतब की आठ बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: ATS के रडार पर 473 'मकतब': लखनऊ से मिले आदेश पर रिकाॅर्ड खंगालेगी एटीएस देवबंद, फंडिंग कहां से? होगी जांच

UP: After madrasas, now ATS will investigate the records of maktabs, Saharanpur
मदरसे में छात्र - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर से पकड़े जा चुके हैं कई संदिग्ध
सहारनपुर महानगर में भी पूर्व में कई बार संदिग्ध पकड़े गए हैं। एटीएस ने पिछले वर्ष शहर की एकता कॉलोनी से बांग्लादेश निवासी पिता-बेटे को गिरफ्तार किया था। आरोपी 20 वर्ष से यहां रह रहे थे और कई बांग्लादेशियों को यहां बसाने के कार्य में लिप्त थे। इसी तरह गंगोह क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को एटीएस ने पकड़ा था, जिसके पास से मिले फोन में पड़ोसी देश में सक्रिय आतंकी संगठनों के नंबर भी मिले थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: After madrasas, now ATS will investigate the records of maktabs, Saharanpur
मदरसा - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी भी सहारनपुर से हुआ था गिरफ्तार
पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी को शहर के हकीकतनगर से पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी ने भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली थी। इसी तरह रेलवे स्टेशन से आतंकी ऐजाज शेख को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: CM Visit: कल तीन घंटे मेरठ में रहेंगे सीएम योगी, यह रहेगा कार्यक्रम, सड़कें चमकाने में जुटा नगर निगम

 

विज्ञापन
UP: After madrasas, now ATS will investigate the records of maktabs, Saharanpur
देवबंद में दारूल उलूम इस्लामिक संस्थान

पिछले पांच वर्ष में 20 से ज्यादा संदिग्धों को ले गई थी एटीएस
सरसावा की मस्जिद से पांच संदिग्धों को पकड़कर एटीएस ले गई थी। इसी तरह कई बार देवबंद से आतंकी भी पकड़े जा चुके हैं। देवबंद में कई छात्रों के कनेक्शन भी आतंकी संगठनों से मिलते रहे हैं। बीते पांच वर्ष में 20 से अधिक संदिग्धों को एटीएस और एनआईए पकड़कर ले जा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed